UP पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक केस: ED ने... ... Aaj Ki Taza Khabar: Lawrence Bishnoi गैंग का कनेक्शन भारत सरकार से? कनाडा में RCMP रिपोर्ट में क्या-क्या? पढ़ें 14 जनवरी की बड़ी खबरें

UP पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक केस: ED ने मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा समेत 18 आरोपियों पर दाखिल की सप्लीमेंट्री चार्जशीट

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2023 के पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत सप्लीमेंट्री प्रोसिक्यूशन कंप्लेंट (SPC) दाखिल की है. ED ने इस मामले में मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा सहित कुल 18 आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र पेश किया है. एजेंसी के अनुसार, पेपर लीक से जुड़े अवैध धन के लेन-देन और नेटवर्क की गहन जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है.

Update: 2026-01-14 12:19 GMT

Linked news