कोलकाता के गांगुली स्ट्रीट में भीषण आग, 3 दुकानें... ... Aaj Ki Taza Khabar: Lawrence Bishnoi गैंग का कनेक्शन भारत सरकार से? कनाडा में RCMP रिपोर्ट में क्या-क्या? पढ़ें 14 जनवरी की बड़ी खबरें
कोलकाता के गांगुली स्ट्रीट में भीषण आग, 3 दुकानें जलकर खाक; 10 दमकल गाड़ियां तैनात
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के गांगुली स्ट्रीट इलाके में मंगलवार को अचानक भीषण आग लग गई. आग करीब दो घंटे तक धधकती रही, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे में तीन दुकानें और उनसे सटे इलाके बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया.
दक्षिण कोलकाता के फायर ऑफिसर सुदीप्तो बी ने बताया कि “आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. मौके पर 10 दमकल गाड़ियों को तैनात किया गया था. तीन दुकानें और उनके आसपास का इलाका आग की चपेट में आया है.” दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया जा सका. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है.
Update: 2026-01-14 11:40 GMT