G7 विदेश मंत्रियों की बैठक में डॉ. एस. जयशंकर की... ... Aaj ki Taaza Khabar: दिल्ली बम ब्लास्ट को मोदी सरकार ने माना आतंकी घटना, मारे गए लोगों को कैबिनेट मीटिंग में दी गई श्रद्धांजलि पढ़ें 12 नवंबर की बड़ी खबरें

G7 विदेश मंत्रियों की बैठक में डॉ. एस. जयशंकर की अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात, दिल्ली धमाके पर जताई संवेदना

कनाडा के ओंटारियो में आयोजित G7 विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की. इस दौरान रुबियो ने दिल्ली धमाके में हुई जानहानि पर गहरी संवेदना व्यक्त की. बैठक में दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की, खास तौर पर व्यापार और सप्लाई चेन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया. इसके अलावा दोनों नेताओं ने यूक्रेन युद्ध, मध्य पूर्व और वेस्ट एशिया की स्थिति, तथा इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के हालात पर भी विचार-विमर्श किया. डॉ. जयशंकर ने कहा, "हमारे द्विपक्षीय संबंधों को और सुदृढ़ बनाने पर सार्थक बातचीत हुई. दिल्ली धमाके में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना जताने के लिए मैं उनका आभारी हूं."

Update: 2025-11-12 14:43 GMT

Linked news