लाल किला धमाका: गौतमपुरी इलाके में छानबीन, संदिग्ध... ... Aaj ki Taaza Khabar: दिल्ली बम ब्लास्ट को मोदी सरकार ने माना आतंकी घटना, मारे गए लोगों को कैबिनेट मीटिंग में दी गई श्रद्धांजलि पढ़ें 12 नवंबर की बड़ी खबरें
लाल किला धमाका: गौतमपुरी इलाके में छानबीन, संदिग्ध डॉ. उमर उन नबी की तलाश में पहुंची पुलिस
दिल्ली के गौतमपुरी इलाके में मंगलवार को पुलिस ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई लाल किला कार ब्लास्ट के मुख्य संदिग्ध डॉ. उमर उन नबी से जुड़े एक पते की जांच को लेकर की गई. एक स्थानीय निवासी ने बताया, “पुलिस उमर नबी नाम के व्यक्ति की फोटो और आईडी दिखा रही थी. हमने उन्हें बताया कि हमने इस आदमी को पहले कभी यहां नहीं देखा.” पुलिस अब उस पते और संदिग्ध की संभावित मौजूदगी के अन्य सुरागों की जांच कर रही है.
Update: 2025-11-12 14:02 GMT