यूपी बीजेपी अध्यक्ष चुनाव पर बड़ा अपडेट: पंकज... ... Aaj Ki Taaza Khabar Live News:दिल्ली-NCR में हवा बनी ज़हर! AQI 450 पार, GRAP स्टेज-IV लागू, इमरजेंसी जैसे हालात
यूपी बीजेपी अध्यक्ष चुनाव पर बड़ा अपडेट: पंकज चौधरी का अकेला नामांकन, कल होगा एलान
लखनऊ में उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष चुनाव को लेकर हलचल तेज है. इस बीच यूपी सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर अहम जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए केवल एक ही नामांकन दाखिल किया गया है.
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, “पंकज चौधरी द्वारा एकमात्र नामांकन दाखिल किया गया है. नामांकन दाखिल करने की अंतिम समय-सीमा दोपहर 3 बजे तक थी. फिलहाल नामांकन की जांच की जा रही है और कल इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी. लोग काफी उत्साहित हैं.”
Update: 2025-12-13 11:17 GMT