केरल निकाय चुनाव के नतीजों पर बोले सुधांशु... ... Aaj Ki Taaza Khabar Live News:दिल्ली-NCR में हवा बनी ज़हर! AQI 450 पार, GRAP स्टेज-IV लागू, इमरजेंसी जैसे हालात

केरल निकाय चुनाव के नतीजों पर बोले सुधांशु त्रिवेदी - “अब जनता को कोई गुमराह नहीं कर सकता”

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने केरल स्थानीय निकाय चुनाव नतीजों को राष्ट्रीय राजनीति के लिए “ऐतिहासिक और दूरगामी संकेत” करार दिया. उन्होंने कहा कि ये परिणाम साफ दिखाते हैं कि देश की जनता अब राजनीतिक चालों और दिखावटी गठबंधनों को समझने लगी है. सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस और वाम दलों पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली में एक-दूसरे के साथ खड़े रहने वाले दल केरल में “दोस्ताना मुकाबले” का नाटक करते हैं, लेकिन जनता अब इस विरोधाभास को पहचान चुकी है. उन्होंने सवाल उठाया कि जहां भाजपा नहीं जीती, वहां कांग्रेस के वोट किसने लिए? और जहां भाजपा को जीत नहीं मिली, वहां CPI(M) के वोट कहां चले गए?

Update: 2025-12-13 10:52 GMT

Linked news