विपक्ष को LoP क्यों नहीं? एकनाथ शिंदे का करारा... ... Aaj Ki Taaza Khabar: नाइट क्लब हादसे पर गोवा CM सावंत बोले - फायरवर्क्स से लगी आग, ब्लास्ट नहीं; मृतकों को 5 लाख मुआवजा- पढ़ें 7 दिसबंर की बड़ी खबरें
विपक्ष को LoP क्यों नहीं? एकनाथ शिंदे का करारा जवाब- "जनता ने आपको नकारा है, पहले आत्ममंथन करें"
नागपुर, महाराष्ट्र: महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष द्वारा नेता प्रतिपक्ष (LoP) पद की मांग पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने करारा पलटवार किया. उन्होंने कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री था, तब भी वे कहते थे कि यह असंवैधानिक है और मैं गलती से CM बन गया हूँ. ये सरकार कल गिर जाएगी… लेकिन मैंने ढाई साल काम किया. अब मैं डिप्टी CM हूँ, तो उसके लिए भी कहते हैं कि यह गलती है."
उन्होंने आगे कहा, LoP बनने के लिए जनता की समस्याएँ हल करनी होती हैं. यह सत्र विदर्भ में हो रहा है, तो उन्हें सदन में विदर्भ के लोगों के मुद्दे उठाने चाहिए… जनता ने आपको नकार दिया है. पिछली लोकसभा में भी इनके नंबर कम थे, तब भी LoP नहीं मिला था. जनता ने इनको खारिज किया है, इसलिए उन्हें आत्ममंथन करना चाहिए." एकनाथ शिंदे ने कहा, मैं जनता के लिए काम कर रहा हूँ, उनकी सेवा कर रहा हूँ, और ये सिर्फ आरोप लगा रहे हैं… जनता सब करती है और जनता ही सबसे महत्वपूर्ण है."