CM सावंत: एक हफ्ते में रिपोर्ट, दोषियों पर कड़ी... ... Aaj Ki Taaza Khabar: नाइट क्लब हादसे पर गोवा CM सावंत बोले - फायरवर्क्स से लगी आग, ब्लास्ट नहीं; मृतकों को 5 लाख मुआवजा- पढ़ें 7 दिसबंर की बड़ी खबरें
CM सावंत: एक हफ्ते में रिपोर्ट, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
गोवा CM प्रमोद सावंत ने कहा कि 'मैंने आज चीफ सेक्रेटरी, DGP, IGP, रेवेन्यू सेक्रेटरी, नॉर्थ कलेक्टर और SP सहित सभी संबंधित अधिकारियों के साथ तत्काल और उच्च स्तरीय बैठक बुलाई. विस्तृत चर्चा के बाद मैंने जिला मजिस्ट्रेट, SP साउथ, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज के डिप्टी डायरेक्टर और फॉरेंसिक डायरेक्टर की कमेटी द्वारा मजिस्ट्रियल जांच कराने का निर्णय लिया है. यह जांच उन प्रक्रियागत चूकों पर होगी, जिनकी वजह से यह हादसा हुआ. कमेटी को एक हफ्ते के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है." उन्होंने आगे कहा कि DGP को क्लब के मालिक, मैनेजर और अनुमति जारी करने वालों सहित सभी दोषियों पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है.
बिना अनुमति चल रहे क्लबों की ऑडिट होगी
CM सावंत ने आगे कहा कि "...ऐसे सभी क्लब और व्यावसायिक प्रतिष्ठान, जहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होते हैं और जो बिना वैध अनुमति के संचालित हो रहे हैं, उनकी ऑडिट के लिए एक समिति बनाई जाएगी. यह समिति रेवेन्यू सेक्रेटरी की अध्यक्षता में काम करेगी." उन्होंने यह भी बताया कि एक नई SOP (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) तैयार की गई है, जिसे सभी क्लबों, रेस्टोरेंट्स और अन्य भीड़भाड़ वाले वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों पर लागू किया जाएगा ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.