अखिलेश यादव का आरोप: ‘बड़े-बड़े नारे दिए, पर जमीन... ... Aaj Ki Taaza Khabar: नाइट क्लब हादसे पर गोवा CM सावंत बोले - फायरवर्क्स से लगी आग, ब्लास्ट नहीं; मृतकों को 5 लाख मुआवजा- पढ़ें 7 दिसबंर की बड़ी खबरें
अखिलेश यादव का आरोप: ‘बड़े-बड़े नारे दिए, पर जमीन पर कुछ नहीं दिखा… महंगाई- बेरोज़गारी बढ़ी, उद्योग ठप, रुपये की हालत खराब’
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने देश की मौजूदा आर्थिक स्थिति और केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि आज जिस स्थिति में हमारा देश खड़ा है, हम अपनी पूरी मार्केट दूसरों को दे रहे हैं. पहली बार हो रहा है कि मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्टैंडअप इंडिया जैसे बड़े-बड़े नारे दिए गए, निवेश मीटिंग्स हुईं, डिफेंस एक्सपो हुए, इन्वेस्टमेंट ईवेंट्स हुए, लेकिन जो नतीजे जमीन पर दिखने चाहिए थे, वे नहीं आए. इसका परिणाम है कि महंगाई लगातार बढ़ रही है. रोजगार और नौकरियां नहीं हैं, और दुनिया में खुद को स्थापित करने के लिए हमें दूसरे देशों की मदद लेनी पड़ रही है."
उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका द्वारा टैरिफ लगाए जाने के बाद हमारी इंडस्ट्री और व्यापार ठप पड़ गए हैं, और रुपया डॉलर के मुकाबले 90 तक गिर गया है. लोग कहा करते थे कि गिरता हुआ रुपया सरकार गिरा देता है… यह सरकार भावनाओं के सहारे चलाई जा रही है, इनके पास कोई मुद्दा नहीं है. इसलिए हमारी जागरूक जनता, किसानों और युवाओं से अपील है कि भविष्य में इस सरकार को हटाएं…"