National Savings Recurring Deposit Scheme: जितना मन उतना जमा करें धन, इस स्कीम से बिन टेंशन कर पाएंगे सेविंग

अगर आप बिना जोखिम के हर महीने अपनी सुविधा के अनुसार पैसा जमा करना चाहते हैं, तो नेशनल सेविंग्स रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम में सिर्फ 100 रुपये से इंवेस्ट कर सकते हैं और आपको 6% से ज्यादा का ब्याज मिलेगा.

( Image Source:  AI SORA )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 30 March 2026 9:30 PM IST

Post Office Scheme: अगर आप हर महीने छोटी-छोटी बचत करके बड़ा फंड तैयार करना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की National Savings Recurring Deposit (RD) Scheme आपके लिए एक शानदार ऑप्शन साबित हो सकती है. सबसे अच्छी बात है कि इस स्कीम में आप महज 100 रुपये से इंवेस्ट कर सकते हैं. 

जहां आप हर महीने तय रकम जमा कर सकते हैं और उस पर 6.7% सालाना ब्याज का फायदा उठा सकते हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है, क्योंकि यह सरकार द्वारा संचालित योजना है.

क्या है नेशनल सेविंग्स रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम?

नेशनल सेविंग्स रिकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम पोस्ट ऑफिस द्वारा चलाई जाने वाली एक सेविंग योजना है, जिसमें निवेशक हर महीने एक निश्चित राशि जमा करते हैं. यह स्कीम 5 साल (60 महीनों) की होती है और इस पर सरकार द्वारा तय ब्याज दर मिलती है. फिलहाल इस स्कीम पर करीब 6.7% सालाना ब्याज दिया जा रहा है, जो समय-समय पर बदल सकता है.

कौन खोल सकता है खाता?

इस स्कीम में खाता खोलने के लिए कुछ आसान शर्तें हैं:

  • भारत का कोई भी निवासी नागरिक.
  • एक वयस्क व्यक्ति अकेले खाता खोल सकता है.
  • अधिकतम तीन वयस्क मिलकर जॉइंट अकाउंट खोल सकते हैं. (Joint A और Joint B)
  • नाबालिग के नाम पर अभिभावक खाता खोल सकता है.
  • 10 साल से अधिक उम्र का बच्चा खुद भी खाता खोल सकता है.
  • मानसिक रूप से असमर्थ व्यक्ति के लिए भी अभिभावक के जरिए खाता खोला जा सकता है.
  • 18 साल की उम्र पूरी होने पर नाबालिग को अपना खाता वयस्क खाते में बदलना जरूरी होता है.

कितना निवेश कर सकते हैं?

इस स्कीम की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें निवेश की शुरुआत बहुत कम रकम से की जा सकती है:

  • न्यूनतम जमा: 100 रुपये प्रति माह
  • इसके बाद 10 रुपये के गुणांक में रकम जमा की जा सकती है
  • अधिकतम जमा की कोई सीमा नहीं है
  • पहली जमा राशि खाता खोलते समय ही करनी होती है और हर महीने तय तारीख तक जमा करना जरूरी होता है.

क्या हैं जमा करने के नियम 

  • अगर आपने महीने की 1 से 15 तारीख के बीच खाता खोला है, तो हर महीने 15 तारीख तक जमा करना होगा.
  • अगर खाता 16 तारीख के बाद खोला गया है, तो महीने के आखिरी कार्य दिवस तक जमा करना होगा.
  • हर महीने जमा की जाने वाली राशि पहली जमा के बराबर ही होनी चाहिए.

डिफॉल्ट होने पर क्या होगा?

अगर किसी महीने आप जमा नहीं कर पाते हैं, तो उसे डिफॉल्ट माना जाएगा.

  • 4 बार तक डिफॉल्ट होने पर आप समय बढ़ाकर जमा कर सकते हैं.
  • 4 से ज्यादा डिफॉल्ट होने पर खाता बंद माना जा सकता है.
  • दो महीने के अंदर इसे फिर से चालू (revive) किया जा सकता है.
  • इसके लिए हर 100 रुपये पर 1 रुपये प्रति माह की पेनल्टी देनी होती है.

एडवांस डिपॉजिट की सर्विस

इस स्कीम में आप पहले से ही कई महीनों की रकम जमा कर सकते हैं.

  • 6 से 11 महीने की एडवांस जमा पर 10 रुपये की छूट
  • 12 या उससे ज्यादा महीनों के लिए 40 रुपये तक की छूट मिलती है
  • यह सुविधा उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो एक साथ पैसे जमा करना चाहते हैं.

क्या आरडी में है लोन सर्विस?

इस स्कीम में जरूरत पड़ने पर लोन भी लिया जा सकता है:

  • कम से कम 1 साल तक खाता चलाने के बाद लोन मिल सकता है. 
  • कुल जमा का 50% तक लोन मिल सकता है.
  • लोन पर ब्याज, RD के ब्याज से 2% ज्यादा होगा.
  • लोन को एकमुश्त या किस्तों में चुकाया जा सकता है.
  • समय से पहले खाता बंद करने के नियम.
  • RD खाता 3 साल बाद ही बंद किया जा सकता है.
  • अगर मैच्योरिटी से पहले बंद करते हैं, तो सेविंग अकाउंट के हिसाब से ब्याज मिलेगा.
  • एडवांस जमा होने की स्थिति में बीच में खाता बंद नहीं किया जा सकता है.

मैच्योरिटी और एक्सटेंशन

यह स्कीम 5 साल में पूरी होती है. मैच्योरिटी के बाद आप इसे 5 साल और बढ़ा सकते हैं.  अगर आप जमा नहीं भी करते हैं, तब भी खाता 5 साल तक चालू रखा जा सकता है. 

अकाउंट होल्डर की मृत्यु होने पर नियम

  • नॉमिनी या कानूनी वारिस को पूरा पैसा दिया जाता है.
  • कुछ मामलों में पूरा मैच्योरिटी अमाउंट भी मिल सकता है.
  • नॉमिनी चाहें तो खाते को आगे भी जारी रख सकते हैं.

क्यों है यह स्कीम खास?

  • सरकार द्वारा सुरक्षित निवेश
  • छोटी रकम से शुरुआत
  • निश्चित और स्थिर रिटर्न
  • लोन और एडवांस जमा की सुविधा
  • अनुशासित बचत की आदत विकसित करने में मदद

National Savings Recurring Deposit Scheme उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो नियमित बचत करना चाहते हैं और बिना जोखिम के अच्छा रिटर्न पाना चाहते हैं. यह स्कीम खासतौर पर मध्यम वर्ग और सैलरी पाने वालों के लिए फायदेमंद है. अगर आप हर महीने थोड़ी-थोड़ी बचत करके भविष्य के लिए मजबूत फंड बनाना चाहते हैं, तो यह योजना आपके लिए सही साबित हो सकती है.

Similar News