Begin typing your search...

माथे पर लगाओ AD और कमाओ लाखों! अनोखा आइडिया Viral, ये फेमस यूट्यूबर खरीदने को तैयार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही अनोखा तरीका वायरल हो रहा है, जिसमें एक क्रिएटर अपने ही माथे को विज्ञापन की जगह बनाकर पैसे कमा रहा है.

माथे पर लगाओ AD और कमाओ लाखों! अनोखा आइडिया Viral, ये फेमस यूट्यूबर खरीदने को तैयार
X
( Image Source:  instagram-@willfred.official )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 12 March 2026 5:09 PM IST

यह कहना गलत नहीं होगा कि आज के समय में पैसा कमाने के लिए लोग तरह-तरह के अजीबोगरीब और क्रिएटिव आइडिया लेकर आ रहे हैं. सोशल मीडिया की दुनिया में तो हर दिन कोई न कोई नया तरीका सामने आ ही जाता है. अब एक ऐसा आइडिया वायरल हो रहा है, जिसे सुनकर लोग पहले हंस रहे हैं और फिर कह रहे हैं भाई, दिमाग तो कमाल का लगाया है!

दरअसल एक कंटेंट क्रिएटर ने अपने ही माथे को कमाई का जरिया बना लिया है. जिस बड़े फोरहेड को लेकर लोग अक्सर मजाक उड़ाते थे, उसी को उसने विज्ञापन की जगह में बदल दिया. अब ब्रांड्स उसके माथे पर अपना एड लगाने के लिए पैसे दे रहे हैं, और मजेदार बात यह है कि यह अनोखा आइडिया इतना वायरल हो गया कि एक मशहूर यूट्यूबर भी इसे खरीदने की बात कह चुका है.

कैसे बड़े फोरहेड को बना दिया बिजनेस?

दरअसल, यूट्यूबर Will Baron को अक्सर सोशल मीडिया पर उनके बड़े फोरहेड को लेकर ट्रोल किया जाता था. ऐसे में उन्होंने सोचा कि जब लोग उनके फोरहेड की इतनी चर्चा कर रहे हैं, तो क्यों न इसे एड की जगह बना दिया जाए. इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया बताया कि वह अपने फोरहेड पर ब्रांड्स के विज्ञापन दिखाने के लिए जगह बेच रहे हैं. कंपनियां चाहें तो उनका लोगो या नाम सीधे उनके माथे पर दिखाया जा सकता है. इसके लिए उन्होंने एक गूगल फॉर्म भी बनाया, जहां कंपनियां या कंटेंट क्रिएटर अप्लाई करके विज्ञापन की जगह बुक कर सकते हैं.

कैसे करेंगे एड पमोट?

Will Baron ने अपने माथे को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर अलग-अलग जगहों के लिए कीमत तय कर दी. माथे पर विज्ञापन लगाने की कीमत उसकी जगह के हिसाब से तय होती है. कुछ जगहों की कीमत लगभग 300 डॉलर से 600 डॉलर प्रति सप्ताह तक रखी गई है. उन्होंने बताया कि जिस ब्रांड का विज्ञापन माथे पर होगा, उसके बारे में वह अपने वायरल वीडियो में मजाकिया अंदाज में बताएंगे भी. यही वजह है कि यह आइडिया इंटरनेट पर तेजी से फैल गया और लोगों को काफी मजेदार लगा.

यह फेमस यूट्यूबर ने डील की फिक्स

दरअसल Will Baron के पोस्ट पर फेमस यूट्यूबर MrBeast ने कमेंट किया कि फोरहेड की सारी विज्ञापन की जगह खरीदना चाहते हैं. अब लोग यह जानना चाहते हैं कि क्या सच में MrBeast यह खरीदेंगे या नहीं?

वायरल
अगला लेख