Begin typing your search...

सफेद वेडिंग ड्रेस, हाथ में AK-47 और ताबड़तोड़ फायरिंग..ईरानी दुल्हन का वीडियो देख दंग रह गई दुनिया

ईरान की एक दुल्हन का शादी के मंच पर AK-सीरीज राइफल से फायरिंग करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में उसने सफेद रंग की ब्राइडल ड्रेस पहनी हुई है.

सफेद वेडिंग ड्रेस, हाथ में AK-47 और ताबड़तोड़ फायरिंग..ईरानी दुल्हन का वीडियो देख दंग रह गई दुनिया
X
( Image Source:  X-@ANI )

Iranian Bride: सोशल मीडिया पर शादी-ब्याह से जुड़े अजीबोगरीब और मजेदार वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं, लेकिन इन दिनों ईरान की एक दुल्हन का वीडियो इंटरनेट पर जमकर चर्चा बटोर रहा है. वीडियो में दुल्हन का अंदाज देखकर लोग हैरान भी हैं और मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं.

वायरल वीडियो में सफेद वेडिंग ड्रेस पहने एक ईरानी दुल्हन मंच पर खड़ी नजर आ रही है. आसपास समारोह का माहौल है और बैकग्राउंड में धार्मिक घोषणाएं और आयतें सुनाई दे रही हैं. तभी वहां मौजूद सैन्य पोशाक पहने एक सुरक्षाकर्मी दुल्हन को ‘कलाश्निकोव’ यानी एके-सीरीज की राइफल थमा देता है.

ईरानी दुल्हन की वीडियो वायरल

वीडियो में आगे दिखाई देता है कि दुल्हन बिना झिझक राइफल को लोड करती है और फिर हवा में ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर देती है. दुल्हन का यह अंदाज देखकर वहां मौजूद लोग ‘अल्लाहु अकबर’ के नारे लगाने लगते हैं.

ईरानी एंबेसी ने क्या कहा?

Embassy of Iran की ओर से यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया. वीडियो के साथ मजाकिया अंदाज में लिखा गया, “ईरानी दुल्हन अपनी शादी की रात #Kalashnikov से गोली चला रही है! भाई ये ‘शादी वाली फीलिंग’ नहीं है, ये तो शादीशुदा जिंदगी शुरू होने से पहले की आखिरी चेतावनी है.”

वहीं ईरानी एंबेसी ने आगे लिखा,"हम भी दुनिया के सामने इस देश की बहादुर महिलाओं और पुरुषों को गर्व के साथ पेश करने में कोई हिचक नहीं रखते, ठीक वैसे ही जैसे हमारे पूर्वजों ने ईरान की रक्षा के लिए अपना खून बहाया था."

वीडियो पर लोग क्या कर रहे कमेंट्स?

वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया. सोशल मीडिया यूजर्स इस पर तरह-तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं. सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर हो रही है कि आखिर यह ‘चेतावनी’ दूल्हे के लिए थी या फिर ससुराल वालों के लिए.

वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है, एक शख्स कमेंट बॉक्स में लिखता है कि पठानों में भी यही कल्चर है. वहीं दूसरा शख्स लिखता है, “यह किसी भी पार्टनर के लिए हो सकता है - चाहे पति, अगर वह अपना वादा न निभाए, या फिर वह चालाक बातचीत करने वाला, अगर वह इस बार अपना वादा पूरा न करे!”

इस हरकत की एक यूजर आलोचना भी करता नजर आया. उसने ईरानी दूतावास के पोस्ट पर लिखा,"“सलाम और सम्मान की बातें? क्या आप चाहते हैं कि मैं ये तस्वीरें देखकर आपका शुक्रिया अदा करूं? या खुश हो जाऊं? ये न ताकत की निशानी हैं, न बहादुरी की और न ही किसी शक्ति की. आम लोगों को आखिर आपकी सत्ता की भूख और गलत फैसलों का बोझ क्यों झेलना पड़े? एक तरफ हम आपके शिकंजे में फंसे हैं, दूसरी तरफ पहलवी के हाथों में, और इसी बीच हम ईरान और वहां के युवाओं को बर्बाद होते देख रहे हैं.”

अगला लेख