Begin typing your search...

iPhone कैसे बन गया बर्थ कंट्रोल डिवाइस, आंकड़ों में छिपी है पूरी कहानी

आज की डिजिटल दुनिया में स्मार्टफोन खासकर iPhone सिर्फ एक तकनीकी डिवाइस नहीं रहा, बल्कि यह लाइफस्टाइल और रिश्तों पर भी असर डाल रहा है. इसके कारण जन्म दर कम हो रहा है.

iPhone कैसे बन गया बर्थ कंट्रोल डिवाइस, आंकड़ों में छिपी है पूरी कहानी
X

iPhone कैसे बन गया बर्थ कंट्रोल डिवाइस

हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत2 Mins Read

Updated on: 9 Jun 2026 6:48 PM IST

दुनियाभर में जन्म दर लगातार गिर रही है. पहले माना जाता था कि जैसे-जैसे किसी देश की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है, वैसे-वैसे जन्म दर कम होने लगती है. लेकिन पिछले दो दशकों में एक अलग पैटर्न देखा. नेशनल ब्यूरो ऑफ़ इकोनॉमिक रिसर्च की स्टडी में 2007 से 2011 के बीच अमेरिका में जन्म दर पर iPhone के संभावित असर का विश्लेषण किया है. जब यह डिवाइस केवल AT&T नेटवर्क के जरिए ही मिलता था.

1. iPhone और घटती जन्म दर?

2007 के बाद जन्म दर में लगातार गिरावट दर्ज की गई है. 1980 से 2007 के बीच प्रति 1,000 महिलाओं पर 65-70 जन्म होते थे, जो 2024 में घटकर 54 रह गए, यानी करीब 22% की कमी आई है.

2. उम्र के हिसाब से जन्म दर के आंकड़े

स्टडी में पाया गया कि iPhone के इस्तेमाल से 15 से 19 साल की महिलाओं में जन्म दर 4.5 से 8 प्रतिशत और 20 से 24 साल की महिलाओं में 3.2 से 6.6 प्रतिशत तक कम हुआ है.

3. लाइफस्टाइल का गहरा असर

बदलती लाइफस्टाइल का असर लोगों की सामाजिक बातचीत पर भी पड़ा है. 2003 में लोग आमने-सामने बातचीत में औसतन 68 मिनट प्रतिदिन बिताते थे, जो 2019 में घटकर 38 मिनट रह गया, यानी करीब 44% की गिरावट आई.

4. कितना बढ़ा स्क्रीन टाइम

डिजिटल डिवाइस के इस्तेमाल में तेज बढ़ोतरी देखी गई है. 2003 में लोग औसतन 22 मिनट प्रतिदिन स्क्रीन पर बिताते थे, जो 2019 में बढ़कर 96 मिनट हो गया, यानी करीब 336% की वृद्धि दर्ज की गई.

5. 17 साल में कितना बदलाव?

2007 से 2024 के बीच जन्म दर में उम्र के हिसाब से बड़ा बदलाव देखने को मिला. 15-19 की उम्र में 70% और 20-24 वर्ष में 47% गिरावट दर्ज की गई, जबकि 35-39 वर्ष की महिलाओं में जन्म दर 14% बढ़ी.

आंकड़ों देखी
अगला लेख