नैनीताल में टू-व्हीलर पर कितना देगा होगा एंट्री टैक्स

Credit : ANI

क्यों चर्चा में है नैनीताल?

उत्तराखंड के मशहूर टूरिस्ट प्लेस नैनीताल में बाहर से आने वाले टू-व्हीलर पर एंट्री टैक्स लगाने का फैसला लिया गया. इस फैसले के बाद स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने इसका विरोध शुरू कर दिया.

Credit : ANI

कितना है एंट्री टैक्स?

नए सिस्टम के तहत नैनीताल जिले के बाहर रजिस्टर्ड बाइक और स्कूटर पर 100 रुपये एंट्री फीस तय की गई थी. यह नियम बुधवार रात से लागू किया गया.

Credit : ANI

किसे मिली छूट?

नैनीताल जिले की UK-04 सीरीज में रजिस्टर्ड टू-व्हीलर को इस टैक्स से छूट दी गई. दूसरे जिलों और अन्य राज्यों के गाड़ियो से शुल्क लेने की व्यवस्था बनाई गई.

Credit : ANI

चार पहिया गाड़ियों के लिए क्या नियम हैं?

नई फीस के अनुसार, नैनीताल जिले में रजिस्टर्ड कारों के लिए 200 रुपये, जबकि दूसरे जिलों और राज्यों से आने वाले चार पहिया वाहनों के लिए 300 रुपये एंट्री शुल्क तय किया गया. स्थानीय लोग 800 रुपये देकर सालाना पास बनवा सकते हैं.

Credit : ANI

विरोध के बाद क्या हुआ?

लोगों के विरोध के बाद नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने फिलहाल दोपहिया वाहनों से एंट्री फीस की वसूली रोकने के निर्देश दिए. अब इस फैसले की दोबारा समीक्षा की जाएगी.

Credit : ANI

स्थानीय लोगों ने क्यों जताई नाराजगी?

कई लोगों का कहना है कि उनके बच्चे पढ़ाई या नौकरी के कारण दूसरे शहरों में रहते हैं और उनके वाहन वहीं रजिस्टर्ड हैं. ऐसे में घर लौटने पर भी उन्हें एंट्री टैक्स देना पड़ेगा, जो सही नहीं है.

Credit : ANI

अब आगे क्या होगा?

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा है कि अधिकारियों के साथ बैठक के बाद ही अंतिम फैसला लिया जाएगा. तब तक दोपहिया वाहनों से एंट्री टैक्स की वसूली पर रोक रहेगी.

Credit : ani
More Stories