June 15, 2025
गर्मी में पैड रैशेज की समस्या से राहत पाने के लिए महंगी क्रीम के बजाय आप घरेलू उपाय अपना सकती हैं, जो असरदार भी हैं.
अगर आपके पैड के कारण रैशेज हो गए हैं, तो इसके लिए बर्फ काम आएगी. साफ कपड़े में बर्फ रखकर इसे रैशेज पर लगाएं.
गर्मी में होने वाले पैड रैशेज के लिए नीम की पत्तियां फायदेमंद हैं. उबलते पानी में 20 नीम की पत्तियां डालकर पकाएं और ठंडा होने पर इस पानी से नहा लें.
नारियल तेल से भी इस परेशानी से राहत मिल सकती है. बस इसे रैशेज वाली जगह पर लगा लें और फिर देखें कमाल.
एलोवेरा जेल में कूलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, जो खुजली रैशेज को कम करने में मदद करता है. इसलिए पैड रैशेज के लिए इसे लगाएं.
अगर रैशेज ज्यादा हो जाएं, खुजली बहुत बढ़ जाए या इंफेक्शन के लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए.