June 5, 2026
राहुल गांधी ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के ग्रेट निकोबार द्वीप का दौरा किया. वह भारत के सबसे दक्षिणी बिंदु इंदिरा प्वाइंट भी गए.
राहुल गांधी ने ग्रेट निकोबार के समुद्र में स्कूबा डाइविंग की. इस दौरान उन्होंने रंग-बिरंगी और दुनिया की सबसे खूबसूरत मानी जाने वाली कोरल रीफ्स को करीब से देखा.
ग्रेट निकोबार, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह का सबसे दक्षिणी और सबसे बड़ा निकोबारी द्वीप है. इसे लोकल भाषा में टोकिओंग लोंग या लोओंग भी कहा जाता है.
इसी द्वीप पर स्थित इंदिरा प्वाइंट भारत का सबसे दक्षिणी छोर माना जाता है.
ग्रेट निकोबार अपने घने जंगलों, दुर्लभ वन्यजीवों, खूबसूरत समुद्री तटों और रंग-बिरंगी कोरल रीफ्स के लिए फेमस है.
राहुल गांधी ने बताया कि उन्होंने ऐसे घने जंगलों में समय बिताया, जहां कई पेड़ सैकड़ों साल पुराने हैं.