February 20, 2026
दिल्ली के सराय काले खान से मेरठ के मोदीपुरम तक नमो भारत ट्रेन का पूरा कॉरिडोर अब पूरी तरह चालू हो गया है.
सड़क से जहां 2–3 घंटे लगते थे, अब वही सफर सिर्फ 55 मिनट में पूरा होगा.
नमो भारत ट्रेन 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के लिए तैयार है, फिलहाल यह 160 की स्पीड पर दौड़ रही है.
2023 में साहिबाबाद-दुहाई से शुरू होकर अब 2026 में पूरा दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर चालू हो गया है.
स्टेशन को मॉडर्न डिजाइन में तैयार किया गया है, जहां यात्रियों को हर सुविधा मिलेगी.
ट्रेन का पहला कोच प्रीमियम है, जिसमें रिक्लाइनर सीट, फुटरेस्ट और मोबाइल चार्जिंग पॉइंट दिए गए हैं.