ऐसी है 2.20 करोड़ की कार, हर बात करेगी हैरान

Credit : mercedes benz website

32.2 KMP देगी

भारत में माइलेज की बात आते ही सबसे पहले मारुति सुजुकी का नाम लिया जाता है. लेकिन अब मर्सिडीज़-बेंज की नई S-Class ने 32.2 kmpl के दावे के साथ सबको चौंका दिया है.

Credit : mercedes benz website

Grand Vitara से भी ज्यादा माइलेज

अब तक Maruti Grand Vitara Strong Hybrid को सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली पेट्रोल कारों में गिना जाता था. इसका माइलेज करीब 27.97 kmpl है, जबकि नई S-Class 32.2 kmpl तक का दावा करती है.

Credit : nexaexperience

प्लग-इन हाइब्रिड तकनीक का कमाल

नई Mercedes-Benz S 450e में 3.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर का कॉम्बिनेशन दिया गया है. दोनों मिलकर 435 hp की पावर और 680 Nm का टॉर्क पैदा करते हैं.

Credit : mercedes benz website

बिजली पर 115 किमी तक चलेगी

इस लग्ज़री सेडान में 22kWh की बैटरी दी गई है. कंपनी के मुताबिक कार केवल इलेक्ट्रिक मोड में 115 किलोमीटर तक चल सकती है.

Credit : mercedes benz website

20 मिनट में होगी चार्ज

60kW DC फास्ट चार्जर की मदद से बैटरी को 10% से 80% तक सिर्फ 20 मिनट में चार्ज किया जा सकता है. इससे लंबी ट्रैवल और भी आसान हो जाती हैं.

Credit : mercedes benz website

फीचर्स में भी लग्ज़री का जलवा

कार में 14.4 इंच का बड़ा टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, AI फीचर्स, Google Maps इंटीग्रेशन, मसाज सीट्स और रियर एंटरटेनमेंट स्क्रीन जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं.

Credit : mercedes benz website
More Stories