August 31, 2025
कनेक्टिकट में जन्मी और न्यूयॉर्क में पली-बढ़ी लारा राज सिर्फ 19 साल की उम्र में दुनिया भर के साउथ एशियाई और LGBTQ+ युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं.
लारा इंटरनेशनल गर्ल ग्रुप कैट्सआई की सदस्य हैं. यह ग्रुप उन्हें म्यूजिक इंडस्ट्री में एक अलग और अनोखा रास्ता बनाने में मदद कर रहा है.
लारा अपनी भारतीय संस्कृति को गर्व से दिखाती हैं – उनके लुक में अक्सर बिंदी, सोने के आभूषण और नथनी शामिल होती है.
किशोरावस्था में ही लारा ने अपने बेडरूम स्टूडियो में अपनी बड़ी बहन रिया राज के साथ गाने बनाने शुरू किए. म्यूजिक उनके जीवन का हिस्सा रहा है.
17 साल की उम्र में, उन्हें हाइब और गेफेन की ग्लोबल टैलेंट कांटेस्ट में भाग लेने के लिए बुलाया गया। यहां उन्होंने दुनिया भर की 20 लड़कियों के साथ प्रतिस्पर्धा की.
टैलेंट और हार्ड वर्क के चलते, उनके गानों को देखा गया और वह लॉस एंजिल्स के लिए रवाना हो गईं, जहां उन्होंने इंटरनेशनल गर्ल ग्रुप में जगह बनाई.
मार्च में, लारा ने लाइव स्ट्रीम के दौरान खुद को क्वीर बताया...उन्होंने कहा कि उन्होंने छोटी उम्र से ही अपनी यौन पहचान समझी थी. क्वीर जिसका मतलब है (LGBTQ+ समुदाय के सदस्यों द्वारा खुद को परिभाषित).
म्यूजिक के साथ-साथ, लारा युवा लड़कियों और साउथ एशियाई समुदाय को मजबूत बनाने का काम कर रही हैं.
2019 में, लारा मिशेल ओबामा के ग्लोबल गर्ल्स अलायंस कैंपिंग में शामिल हुईं और स्कूली छात्राओं के बीच अपना सॉन्ग 'फ्रीडम' प्रेजेंट किया.