June 12, 2026
एंटरटेनमेंट वर्ल्ड से खबर सामने आई है कि कैटरीना कैफ मां बनने के बाद सिल्वर स्क्रीन पर कब वापसी करेंगी.
काफी समय से एक्ट्रेस ने काम से ब्रेक लिया हुआ था लेकिन अब उनके कमबैक की खबर से फैंस एक्साइटेड है.
अंदरूनी सूत्रों की मानें तो कैटरीना कैफ बॉलीवुड के इतिहास की एक ऐसी कल्ट क्लासिक फिल्म 'चांदनी बार' के सीक्वल में नजर आएंगी
फिल्मफेयर की एक हालिया एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स 'चांदनी बार 2' के लिए कैटरीना कैफ के नाम पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं.
इस खबर की सबसे खास बात यह है कि इस सीक्वल में मूल फिल्म की जान और नेशनल अवार्ड विनर एक्ट्रेस तब्बू भी शामिल होंगी.
अगर यह बातचीत अंतिम रूप ले लेती है, तो दर्शकों को पर्दे पर तब्बू और कैटरीना कैफ की एक ऐसी जोड़ी देखने को मिलेगी, जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी.
हालांकि, मेकर्स ने अभी तक स्टारकास्ट को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है और बातचीत को बेहद सीक्रेट रखा गया है, लेकिन सूत्रों का दावा है कि मेकर्स और कैटरीना के बीच बातचीत काफी एडवांस स्टेज में पहुंच चुकी है.
साल 2001 में आई मधुर भंडारकर की फिल्म 'चांदनी बार' ने मुंबई के अंडरवर्ल्ड और डांस बार्स की काली, स्याह और कड़वी सच्चाई को पर्दे पर इस तरह उतारा था कि लोग दंग रह गए थे.