April 4, 2026
अभिषेक बच्चन पर जिन्हें उनके करियर में हमशा एक एवरेज एक्टर्स के तौर पर आंका गया है. उनपर कई बार अपनी स्टार वाइफ ऐश्वर्या राय से जलन और इंसिक्योरिटी के आरोप लगे है.
ऐश्वर्या जो अभिषेक एक्टिंग डेब्यू से पहले ही इंडस्ट्री में स्टार का दर्जा हासिल कर चुकी है और एक्ट्रेस बनने से पहले वह 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता
अब एक लिलि सिंह से बात करते हुए अभिषेक ने बताया है कि आखिर ऐश्वर्या की सक्सेस पर उनके क्या विचार है.
अभिषेक ने कहा, 'मैं ऐश को शुरू से जानता हूं मेरे करियर की दूसरी फिल्म उसकी साथ रही. मैंने सबसे ज्यादा उसके साथ काम किया है. हम लव रिलेशनशिप से पहले एक अच्छे दोस्त रहे है.
अभिषेक ने आगे कहा, 'जब हम साथ आए तो हमारे रिलेशनशिप के दौरान से, सगाई और शादी तक हमारे बीच हमेशा पार्टनरशिप रही है. ऐसा कभी नहीं हुआ कि मैं खाना लेकर आऊंगा और तुम घर का ध्यान रखो। इस पर कभी डिस्कशन नहीं हुआ.'
अभिषेक का कहना है पत्नी को स्टार के तौर पर देखना हमारे घर में आम बात है. मेरी मां अपने दौर में मेरे पिता से बड़ी स्टार थी और पापा से ज्यादा अच्छी फैन फॉलोविंग रही.
अभिषेक और ऐश्वर्या ने कुछ समय के रिलेशनशिप के बाद साल 2007 में शादी की थी. इसके बाद दोनों की बेटी आराध्या हुई.