इन एक्टर्स ने बड़े पर्दे पर निभाया गांधी का किरदार
हेमा पंत
October 1, 2026
Credit : youtube- TrailerHome
दिलीप प्रभावलकर
राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ में दिलीप प्रभावलकर गांधी जी के रूप में नजर आए. उनका किरदार कहानी में बेहद खास था.
Credit : instagram-@dilip_prabhavalkar
नसीरुद्दीन शाह
कमल हासन की फिल्म ‘हे राम’ में नसीरुद्दीन शाह ने महात्मा गांधी का किरदार निभाया. फिल्म में उनका रोल कहानी के अहम हिस्सों में से एक रहा.
Credit : ani
अन्नू कपूर
फिल्म ‘सरदार’ में अन्नू कपूर भी गांधी जी के रूप में पर्दे पर दिखाई दिए. 1993 में आई इस फिल्म की कहानी सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन और उनके राजनीतिक सफर के इर्द-गिर्द थी.
Credit : ani
रजित कपूर
फिल्म ‘द मेकिंग ऑफ द महात्मा’ में रजित कपूर ने गांधी जी की भूमिका निभाई थी. फिल्म में गांधी के दक्षिण अफ्रीका वाले दौर और उनके जीवन में आए बदलावों को दिखाया गया.
Credit : instagram-@rajitkapurofficial
बेन किंग्सले
1982 की फिल्म ‘Gandhi’ में बेन किंग्सले ने बापू का किरदार निभाया था. बेन एक हॉलीवुड एक्टर हैं.
Credit : instagram-@benkingsley.ig
दर्शन जरीवाला
2007 में आई फिल्म ‘गांधी, माई फादर’ में दर्शन जरीवाला ने बापू की भूमिका निभाई. फिल्म ने गांधी जी के बेटे हरिलाल के साथ उनके रिश्ते को केंद्र में रखा था.
Credit : instagram-@jariwalladarshan
मनोज बाजपेयी
अब इस लिस्ट में मनोज बाजपेयी का नाम भी जुड़ने वाला है. वह सुधीर मिश्रा की आगामी फिल्म में महात्मा गांधी का किरदार निभाएंगे.