प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात के बाद अचानक Melody टॉफी पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गई. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, मीम्स और Instagram रील्स ने इस ₹1 वाली टॉफी को नई पीढ़ी के बीच ट्रेंडिंग बना दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बढ़ती डिमांड के कारण Parle को Melody का प्रोडक्शन तक बढ़ाना पड़ा, जबकि कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर यह Out of Stock हो गई. इतना ही नहीं, इस वायरल ट्रेंड का असर शेयर बाजार तक देखने को मिला और कंपनी को करोड़ों की फ्री मार्केटिंग मिल गई.