Begin typing your search...

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर गरमाई सियासत, शाजिया इल्मी बोलीं- युवाओं को गुमराह किया जा रहा, केजरीवाल-सिसोदिया बिके हुए लोग हैं

X
Cockroach Janata Party में BJP को क्यों नजर आ रहा Propaganda? देश में नया बवाल ! CJP | Gen Z
जीतेंद्र चौहान
By: जीतेंद्र चौहान

Updated on: 24 May 2026 8:40 PM IST

देश में एक नई पार्टी का जन्म हुआ है, जिसका नाम है- कॉकरोच जनता पार्टी. यह कोई राजनीतिक दल नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर चलाया गया एक आंदोलन है. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत की एक टिप्पणी से इस आंदोलन का जन्म हुआ. इसको लेकर जब स्टेट मिरर हिंदी ने बीजेपी नेता शाजिया इल्मी से बातचीत की गई तो उन्होंने लोगों को आगाह किया. इल्मी ने कहा कि सीजेआई की टिप्पणी को गलत संदर्भ में लिया जा रहा है. उनका वो मतलब नहीं है, जो सारे युवा समझ रहे हैं. बीजेपी नेता ने कहा कि अगर कॉकरोज जनता पार्टी सिर्फ एक मंत्री की बर्खास्तगी की मांग कर रही है और उसी पर अटैक कर रहे हैं तो उनकी विश्वसनीयता पर सवाल है. इसका फाउंडिंग मेंबर आम आदमी पार्टी के लिए काम कर चुका है. मैं युवाओं से कहूंगी कि वे पॉलिटिकल एजेंडे में न फंसे. अरविंद केजरीवाल पर धिक्कार है, जिस तरह का वो आह्वान कर रहे हैं. केजरीवाल और सिसोदिया बिके हुए लोग हैं, गुंडे हैं.