Begin typing your search...

शामली का उल्टा ‘लव जिहाद’ केस, कैसे आयुष प्यार में बना रहमान, फिल्मी है कहानी

X
Shamli Ayush Malik: करोड़पति हिन्दु को रहमान बना चांदनी ने किया निकाह, अब पहुंची जेल | State Mirror
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत

Published on: 9 Jun 2026 6:39 PM

शामली में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मेडिकल कारोबारी के बेटे आयुष मलिक का नाम बदलकर रहमान हो जाने का आरोप लगाया गया है. परिजनों का दावा है कि उसे एक मुस्लिम लड़की चांदनी कुरैशी और उसके परिवार ने प्रेम संबंध के जरिए प्रभावित किया, फिर दिल्ली की जामा मस्जिद में कथित निकाह कराया और धीरे-धीरे उसका धर्म परिवर्तन करवा दिया गया. इस मामले में पुलिस ने लड़की और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य लोगों की तलाश जारी है.पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आयुष का संपर्क पहले फिजियोथेरेपी के दौरान चांदनी से हुआ था, जिसके बाद बातचीत बढ़ती गई. आरोप है कि सोशल मीडिया वीडियो और धार्मिक स्पीच के जरिए उसका मानसिक रूप से प्रभाव किया गया. वहीं युवक ने बयान दिया है कि उसने अपनी मर्जी से धर्म अपनाया है. इस पूरे मामले ने शामली में तनाव बढ़ा दिया है और जांच जारी है.


अगला लेख