नाजिया इलाही खान ने वायरल विवादों और लगाए गए आरोपों पर खुलकर अपनी बात रखी. उन्होंने मौलानाओं की उन टिप्पणियों पर सवाल उठाए, जिनमें कम उम्र की लड़कियों की शादी जैसे मुद्दों का जिक्र था. नाजिया ने अपने निजी जीवन, शादी और बेटे को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों का भी साफ खंडन किया. वीडियो में उन्होंने एंकर और कुछ धार्मिक नेताओं द्वारा की जा रही टारगेटिंग तथा मीडिया की निष्पक्षता पर भी टिप्पणी की. नाजिया ने मौलाना शाजिद रशीदी पर जमकर हमला बोला और उन्हें जेल भिजवाने की भी चेतावनी दी.