नोएडा वेस्ट की अरिहंत अंबर सोसाइटी में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, युवक अपनी बाइक से सोसाइटी के गेट की ओर जा रहा था, तभी ऊपर से छत का बड़ा प्लास्टर का टुकड़ा उसके ऊपर गिर गया. इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह दीवार से टकरा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. सोसाइटी के लोगों का आरोप है कि बिल्डर को 2022 से लगातार मरम्मत और रखरखाव के लिए लिखा जा रहा था, लेकिन कोई ठोस काम नहीं हुआ. रेजिडेंट्स ने 2024 में RERA तक शिकायत की और प्रशासन को भी कई बार ईमेल भेजा, लेकिन सुधार नहीं हुआ. हादसे के बाद अब लोग डर के साए में जी रहे हैं और बिल्डर पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.