इस हसीना ने चुराया Shreyas Iyer का दिल! नाम के पेंडेंट से मैचिंग शर्ट तक पहनने वाली कौन हैं 24 साल की Jannat Khan?
भारतीय क्रिकेटर Shreyas Iyer और जन्नत खान की डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. मैचिंग शर्ट और ‘SI’ पेंडेंट को देखकर फैंस दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं.
भारतीय क्रिकेटर Shreyas Iyer इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दिलचस्पी रखने वाली जन्नत खान को डेट कर रहे हैं. दोनों के नाम तब सुर्खियों में आए, जब फैंस ने कुछ तस्वीरों में समान चीजें नोटिस करनी शुरू कर दीं.
दरअसल, सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि जन्नत खान ने एक फोटो में जो शर्ट पहनी थी, वह बिल्कुल वैसी ही दिख रही थी जैसी श्रेयस अय्यर की दूसरी तस्वीर में नजर आई. इतना ही नहीं, फैंस ने जन्नत के “SI” पेंडेंट को भी नोटिस किया, जिसे कई लोग श्रेयस अय्यर के नाम से जोड़ रहे हैं.
कौन हैं जन्नत खान?
जन्नत खान एक यंग मॉडल, कंटेंट क्रिएटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्होंने काफी कम उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा. बताया जाता है कि उन्होंने 13 साल की उम्र से मॉडलिंग शुरू कर दी थी. जन्नत को खेलों में खास दिलचस्पी है और क्रिकेट से उनका गहरा जुड़ाव भी माना जाता है.
फैमिली का है स्पोर्ट्स बैकग्राउंड
जन्नत के परिवार का रिश्ता भी क्रिकेट से रहा है. उनके भाई अमन खान मुंबई के लिए क्रिकेट खेल चुके हैं, जबकि उनके पिता भी एक्स क्रिकेटर रह चुके हैं. यही वजह है कि जन्नत का झुकाव हमेशा स्पोर्ट्स की तरफ रहा. एक इंटरव्यू में जन्नत ने बताया था कि उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म और एंकरिंग में काफी दिलचस्पी है. स्कूल के दिनों में वह फुटबॉल, हैंडबॉल और बैडमिंटन खेलती थीं. उनका सपना है कि वह आगे चलकर स्पोर्ट्स एंकर या स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट बनें.
डेटिंग रूमर्स पर नहीं आया कोई बयान
फिलहाल श्रीयस अय्यर और जन्नत खान दोनों में से किसी ने भी इन डेटिंग रूमर्स पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर चर्चाएं लगातार तेज हो रही हैं और फैंस हर छोटी चीज को जोड़कर अपने-अपने अंदाज में कयास लगा रहे हैं.




