Begin typing your search...

IPL 2026: MI vs RR मैच में आज मुंबई इंडियंस को क्यों सपोर्ट करेंगे PBKS कप्तान श्रेयस अय्यर? मैच के बाद दिया बड़ा बयान

पंजाब किंग्स के फैंस मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करते हुए दिखाई देने वाले हैं, खुद PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मुंबई को सपोर्ट करने की बात कही है. लेकिन ऐसा क्यों हो रहा है, क्या है इसके पीछे की वजह, चलिए हम आपको बताते हैं.

Shreyas iyer support Mumbai Indians
X

Shreyas iyer support Mumbai Indians

( Image Source:  X/ @ShreyasIyer15, @mipaltan )

IPL 2026: आईपीएल 2026 को आज अपनी प्लेऑफ की चौथी टीम मिलने वाली है. बीते दिन पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर 15 अंक जरूर हासिल किए, लेकिन उनकी किस्मत का फैसला भी आज होगा. 24 मई को 2 मैच खेले जाने वाले हैं, जहां एक तरफ केकेआर का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा, तो वही राजस्थान रॉयल्स के सामने होगी मुंबई इंडियंस.

आज सभी पंजाब किंग्स के फैंस मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करते हुए दिखाई देने वाले हैं, खुद PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मुंबई को सपोर्ट करने की बात कही है. लेकिन ऐसा क्यों हो रहा है, क्या है इसके पीछे की वजह, चलिए हम आपको बताते हैं.

क्या MI को सपोर्ट की करने की वजह?

मुंबई इंडियंस भले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई हो, लेकिन उनकी जीत पंजाब किंग्स को प्लेऑफ का टिकट दिला सकती है. अगर आज के मैच में मुंबई इंडियंस की टीम राजस्थान रॉयल्स को हरा देती है तो फिर पंजाब किंग्स प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लेगी, लेकिन अगर मुंबई हार जाती है तो फिर पंजाब भी बाहर हो जाएगी. यहीं वजह है पंजाब किंग्स की टीम, फैंस खुद कप्तान श्रेयस अय्यर मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करने वाले हैं.

मैच के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर?

एसएसजी पर जीत के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि "सच कहूं तो मैं बेहद खुश हूं. यह इस सीजन का मेरा पहला शतक है और सही समय पर आया जब टीम को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी. लगातार छह हार के बाद आखिरकार हमें जीत मिली. यह एक बहुत बड़ा सकारात्मक संकेत है और मुझे उम्मीद है कि कल मुंबई इंडियंस को सपोर्ट कर पाऊंगा."

आगे उन्होंने कहा "मैं पूरी तरह से सकारात्मक सोच में था। मुझे पता था कि मुझे क्या चाहिए, विकेट कैसा खेल रहा है. स्थिति को समझना और विकेट की स्थिति को भांपना मुझे रन बनाने में मददगार साबित हुआ और साझेदारी बहुत महत्वपूर्ण थी. इससे मैच में गति आती है और वहीं से जीत हासिल करना, मैं सचमुच बहुत खुश हूं. हमने टीम को कुछ नहीं कहा, बस इसे सरल रखा. मीटिंग करने से लड़कों पर और दबाव पड़ता है. ज्यादा चर्चा करने से पिछली हारों में ही उलझ जाते हैं."

कैसा रहा अय्यर का प्रदर्शन?

एलएसजी के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए अपने आईपीएल करियर का पहला शतक लगाया. इस मैच में उन्होंने 51 गेंदों पर 101 रनों की नाबाद पारी खेली. जिसमें 11 चौके और 5 छक्के शामिल रहे.

आईपीएल
अगला लेख