IPL 2026: बड़ा कौर खा लो, लेकिन बड़ा बोल न बोलो! जिस 1 पॉइंट के लिए उड़ाया KKR का मजाक, उसी ने PBKS को प्लेऑफ से किया बाहर
राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 30 रन से हराकर IPL 2026 प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है। इसके साथ ही पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइटराइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स की उम्मीदें चकनाचूर हो गई. इस बीच श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्टा अय्यर का पुराना '1 अंक दान में दे दिया' वाला बयान फिर चर्चा में आ गया है.
IPL 2026 PBKS Playoff Elimination, Shresta Iyer Viral one point comment: आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम का खुलासा हो गया है. Rajasthan Royals ने Mumbai Indians को 30 रन से हराकर प्लेऑफ का टिकट पक्का कर लिया है. इसी के साथ Punjab Kings, Kolkata Knight Riders और Delhi Capitals रेस से बाहर गईं... लेकिन इस पूरे ड्रामे के बीच सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर के पुराने बयान की हो रही है.
दरअसल, 12 मार्च को पंजाब और KKR के बीच मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. उस मुकाबले के बाद श्रेष्ठा अय्यर ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि पंजाब ने 'KKR को 1 अंक दान में दे दिया.' हालांकि बाद में उन्होंने वीडियो डिलीट कर माफी भी मांग ली थी, लेकिन अब वही बयान पंजाब के फैंस को चुभता दिख रहा है, क्योंकि अगर उस मुकाबले में पंजाब जीत जाता, तो आज उसके पास 16 अंक होते और टीम की स्थिति काफी मजबूत रहती.
कौन-सी चार टीमें प्लेऑफ में पहुंचीं?
Royal Challengers Bengaluru, Gujarat Titans और Sunrisers Hyderabad ने प्लेऑफ में अपनी जगह पहले ही पक्की कर ली थी. अब राजस्थान रॉयल्स चौथी टीम बनी है, जो प्लेऑफ में पहुंची है. राजस्थान के 14 मैच में 16 अंक हैं, जबकि पंजाब के 15 अंक हैं. एक अंक ने प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी उम्मीदें तोड़ डाली हैं.
पंजाब का सीजन कैसे पटरी से उतरा?
एक समय ऐसा था, जब पंजाब किंग्स को टॉप-2 की सबसे मजबूत दावेदार टीम माना जा रहा था. टीम ने गुजरात, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई और लखनऊ जैसी टीमों को हराकर शानदार शुरुआत की थी.. लेकिन इसके बाद लगातार हारों ने पूरा खेल बिगाड़ दिया. हालांकि, अपने अंतिम मुकाबले में उसने लखनऊ को हराकर उम्मीदें जिंदा रखी, लेकिन राजस्थान की मुंबई पर जीत के साथ वह भी चकनाचूर हो गईं.




