IPL 2026: 15 अंक पर PBKS, DC हो गई बाहर; अब कैसे प्लेऑफ में पहुंचेगी पंजाब किंग्स? जानें समीकरण
PBKS ने एलएसजी को हराकर 15 अंक के साथ टॉप-4 में जगह बना ली है, वहीं एलएसजी की हार के साथ दिल्ली कैपिटल्स भी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. हालांकि अभी तक प्लेऑफ की चौथी टीम कंफर्म नहीं हुई है.
IPL 2026 Playoff
IPL 2026 Playoff: आईपीएल 2026 का 68वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच इकाना स्टेडियम में खेला गया. पंजाब किंग्स के लिए ये मैच हरहाल में जीतना बेहद जरूरी था और हुआ भी ऐसा ही. पंजाब ने एलएसजी को हराकर 15 अंक के साथ टॉप-4 में जगह बना ली है, वहीं एलएसजी की हार के साथ दिल्ली कैपिटल्स भी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है.
हालांकि अभी तक प्लेऑफ की चौथी टीम कंफर्म नहीं हुई है. पंजाब किंग्स ने भले ही 15 अंक हासिल कर लिए हो लेकिन उनका अभी प्लेऑफ खेलना पक्का नहीं हुआ है. अब ये जंग कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच छिड़ी है. लेकिन पंजाब के लिए एक समीकरण बन रहा है जो उसको प्लेऑफ तक पहुंचा सकता है.
कैसे प्लेऑफ में पहुंचेगी PBKS?
पंजाब किंग्स के 14 लगी मैच पूरे हो चुके हैं. जिसमें से टीम को 7 मैचों में जीत और 6 में हार का सामना करना पड़ा है. अब 15 अंक के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में फिलहाल के लिए तो चौथे पायदान पर आ गई है, हालांकि अभी तक प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं किया है. अगर पंजाब किंग्स को प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है तो उसके लिए दिल्ला कैपिटल्स के हाथों केकेआर की हार और मुंबई इंडियंस के हाथ राजस्थआन रॉयल्स की हार बेहद जरूरी है.
हालांकि केकेआर की मामूली जीत से पंजाब किंग्स पर कोई फर्क पड़ेगा नहीं, लेकिन अगर राजस्थान रॉयल्स जीत जाती है तो फिर पंजाब किंग्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी, क्योंकि राजस्थान के पास 16 अंक होंगे. जबकि पंजाब किंग्स के पास 15 ही अंक है. ऐसे में अब पंजाब किंग्स के फैंस मुंबई इंडियंस की जीत की कामना कर रहे होंगे.
LSG के खिलाफ कैसा रहा PBKS का प्रदर्शन?
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 196 रन बनाए थे. एलएसजी की तरफ से जोश इंगलिस ने 44 गेंगों पर सबसे ज्यादा 72 रनों की पारी खेली थी, इसके अलावा आयुष बडोनी ने 18 गेंदों पर ताबड़तोड़ 43 रन बनाए थे. वहीं अब्दुल शमद 37 रन बनाकर नाबाद रहे थे. पंजाब किंग्स की तरफ से मार्को यानसन और चहल ने 2-2 विकेट चटकाए थे.
वहीं पंजाब किंग्स ने 197 रनों के लक्ष्य को 18 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया था. पंजाब किंग्स की तरफ से कप्तान श्रेयस अय्यर ने 51 गेंदों पर 101 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. इसके अलावा प्रभसिमरन सिंह ने 69 रन बनाए थे. एलएसजी की तरफ से मोहम्मद शमी ने 2 और अर्जुन तेंदुलकर ने 1 विकेट चटकाया था.




