Begin typing your search...

IPL 2026: लगातार 3 सीजन, हर बार लुटाए 500+ रन, Punjab Kings का सबसे बड़ा हथियार ही बना 'सरपंच' का सिर दर्द

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की गेंदबाजी बेहद खराब देखने को मिली है. टीम के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज ने ही इस सीजन सबसे ज्यादा रन लुटाए है.

Punjab Kings
X

Punjab Kings

( Image Source:  X/ @Shreyasian96 )

IPL 2026: पंजाब किंग्स ने बीते दिन लखनऊ सुपर जायंट्स को हरकार अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा. एक बार फिर से अपनी कमाल की बल्लेबाजी के दम पर पंजाब किंग्स ने लगभग 200 का टारगेट हासिल किया. जहां इस पूरे पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शानदार रही है तो वहीं गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए हैं. हर मैच में पंजाब के गेंदबाजों ने 200 के आसपास या उससे ज्यादा रन खाए हैं. गेंदबाजी उनकी इस सीजन कमजोरी बनकर उभरी है.

वहीं टीम का सबसे भरोसेमंद गेंदबाज ही इस सीजन सबसे ज्यादा रन लुटाने वाला गेंदबाज रहा है. जिसने टीम के 'सरपंच' यानी कप्तान श्रेयस अय्यर को भी सिरदर्द दे रखा है. जी हां हम पंजाब के जिस गेंदबाज की बात कर रहे हैं वो अर्शदीप सिंह है, जो इस बार अपनी गेंदबाजी नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ और कमेंट्स को लेकर सुर्खियों में बने रहे.

LSG के खिलाफ कितने रन लुटाए?

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की गेंदबाजी बेहद खराब देखने को मिली. मैच के दौरान अपने पहले ही ओवर में अर्शदीप ने 16 रन खर्च किए थे. इसके बाद दूसरे ओवर में 19 और तीसरे ओवर में 17 रन लुटाए. कुल मिलाकर एलएसजी के खिलाफ अर्शदीप ने 3 ओवर में 52 रन खर्च किए और उनको कोई विकेट नहीं मिला.

अब तक कितने रन किए खर्च?

लखनऊ के खिलाफ महंगे स्पेल के बाद अर्शदीप सिंह इस सीजन में 500 रन देने का आंकड़ा पार कर गए. अब तक खेले गए 14 मैचों में वह कुल 541 रन खर्च कर चुके हैं. इसके साथ ही उनके नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, जिसे कोई भी गेंदबाज अपने नाम नहीं करना चाहेगा. अर्शदीप आईपीएल इतिहास के पहले गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने लगातार तीन सीजन में 500 से ज्यादा रन दिए हैं.

इस पूरे सीजन में अर्शदीप की इकोनॉमी रेट 10 से ऊपर रही है, जो एक प्रमुख तेज गेंदबाज के लिए बेहद खराब मानी जाती है. डेथ ओवरों में उनकी गेंदबाजी पहले की तुलना में कम प्रभावी दिखाई दी और विपक्षी बल्लेबाजों ने लगातार उन पर दबाव बनाया.

आईपीएल
अगला लेख