FIFA World Cup 2026 के मैच भारत में कब और कहां देख सकेंगे? एक क्लिक में जानिए पूरी डिटेल
FIFA World Cup 2026 का आयोजन 11 जून से 19 जुलाई 2026 तक अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में होगा. ऐसे में फैंस के मन में सवाल उठ रहे हैं कि भारत में वर्ल्ड कप के मैचों का लाइव प्रसारण कब और कहां देखने को मिलेगा...
FIFA World Cup 2026
FIFA World Cup 2026 Live Streaming in India: फुटबॉल के सबसे बड़े महाकुंभ फीफा वर्ल्ड कप 2026 का इंतजार अब खत्म होने वाला है. दुनिया भर की 48 टीमें अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में होने वाले इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी. भारतीय फुटबॉल प्रेमियों के लिए भी अच्छी खबर है कि सभी बड़े मुकाबलों का लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी.
हालांकि, टूर्नामेंट उत्तरी अमेरिका में आयोजित हो रहा है. इसलिए भारत और मेजबान देशों के बीच समय का बड़ा अंतर रहेगा. इसका मतलब है कि भारतीय दर्शकों को ज्यादातर मुकाबले देर रात या तड़के सुबह देखने होंगे. अगर आप वर्ल्ड कप का कोई भी बड़ा मैच मिस नहीं करना चाहते, तो यह जानकारी आपके काम की है.
भारत में कहां देखें FIFA World Cup 2026?
1. मोबाइल और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग
- Zee5 App और Website
- मोबाइल, टैबलेट, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर मैच लाइव देखे जा सकेंगे
- लाइव स्ट्रीमिंग के लिए सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी
2. टीवी पर लाइव टेलीकास्ट
फुटबॉल फैंस टीवी पर इन चैनलों के जरिए मुकाबलों का आनंद ले सकेंगे:
- Unite8 Sports 1
- Unite8 Sports 1 HD
- Unite8 Sports 2
- Unite8 Sports 2 HD
FIFA World Cup 2026: भारतीय समयानुसार मैच कब होंगे?
- टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा, जिसका प्रसारण 12 जून को रात 12:30 बजे होगा.
- लीग स्टेज मैच के अधिकांश मुकाबले भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे से लेकर सुबह 9:30 बजे तक अलग-अलग स्लॉट में खेले जाएंगे।
- फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार 20 जुलाई 2026, रात 12:30 बजे होगा. यानी 19 जुलाई की देर रात फुटबॉल का नया विश्व चैंपियन मिलेगा.
भारतीय फैंस के लिए सबसे बड़ी चुनौती क्या है?
इस बार सबसे बड़ी चुनौती समय की होगी. यूरोप या कतर में हुए पिछले टूर्नामेंटों की तुलना में नॉर्थ अमेरिका के टाइम जोन के कारण कई मुकाबले भारतीय दर्शकों को आधी रात के बाद देखने होंगे. हालांकि डिजिटल स्ट्रीमिंग की सुविधा के कारण फैंस कहीं भी और कभी भी मैच देख सकेंगे.




