Shubh Laabh: ननद संग खत्म होने लगेंगे झगड़े, बस करने लग जाएं ये काम
अगर आपकी ननद के साथ अक्सर किसी न किसी बात को लेकर कहासुनी हो जाती है और रिश्ते में तनाव बढ़ता जा रहा है. ऐसे में ज्योतिष के अनुसार बुधवार के दिन हरे रंग का कोई उपहार, जैसे रुमाल या पौधा, ननद को भेंट करना शुभ माना जाता है.
ननद संग इन उपायों से खत्म होने लगेंगे झगड़े
ननद-भाभी का रिश्ता प्यार, अपनापन और दोस्ती से भरा हो सकता है, लेकिन कई बार छोटी-छोटी बातों पर होने वाली गलतफहमियां रिश्तों में तनाव पैदा कर देती हैं. अगर आपके और आपकी ननद के बीच भी अक्सर बहस होती रहती है या बात-बात पर मनमुटाव हो जाता है, तो इसका असर पूरे परिवार के माहौल पर पड़ सकता है.
ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे आसान उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर रिश्तों में बढ़ रही दूरियों को कम करने की कोशिश की जा सकती है. शुक्रवार के दिन के दिन ननद-भाभी एक-दूसरे को मीठी चीज दे.
कैसे सुधारें ननद-भाभी का रिश्ता?
अगर ननद और भाभी के बीच अक्सर तकरार रहती है, तो शुक्रवार के दिन दोनों एक-दूसरे को कोई मीठी चीज जैसे मिश्री, खीर या मिठाई दें. ज्योतिष मान्यता के अनुसार इससे रिश्तों में मधुरता बढ़ती है और कटुता कम होने लगती है.
वास्तु से जुड़ा कौन-सा उपाय होगा कारगर?
वास्तु और ज्योतिष में उत्तर-पश्चिम दिशा को रिश्तों की दिशा माना जाता है. इस स्थान पर ताजे सफेद फूल रखने से घर की नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और आपसी बातचीत बेहतर होने लगती है.
घी का दीपक जलाने से क्या होगा?
हर सोमवार या शुक्रवार शाम को ननद और भाभी एक साथ घर के मंदिर में घी का दीपक जलाएं. माना जाता है कि यह उपाय मन में पैदा हुई नाराजगी को कम करने और सकारात्मक सोच बढ़ाने में मदद करता है.
चांदी का छोटा सिक्का रखें पास
ज्योतिष में चंद्रमा को भावनाओं का कारक माना गया है. ननद और भाभी दोनों अपने पास चांदी का छोटा सिक्का रखें. इससे मन की चंचलता कम होने और रिश्तों में संतुलन आने की मान्यता है.
नोट: यह जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है. स्टेट मिरर हिंदी इसकी पूर्ण सत्यता या प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है. किसी भी उपाय या जानकारी को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें.




