राशिफल 21 फरवरी 2026 : रिश्तों, सेहत और सोच पर क्या असर डालेगा दिन, कहां रखें सावधानी और कहां दिखाएं धैर्य?
Horoscope 21 February 2026 : 21 फरवरी 2026 का दिन कई राशियों के लिए आत्ममंथन और संतुलन का संकेत दे रहा है. कहीं पुराने मामलों का समाधान होगा तो कहीं नई उलझनों से सावधान रहने की जरूरत पड़ेगी.
Horoscope 21 February 2026 : 21 फरवरी 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए भावनाओं, व्यवहार और आपसी रिश्तों के लिहाज से खास रहने वाला है. ग्रहों की स्थिति यह संकेत दे रही है कि शनिवार को कई लोगों को अपने मन और परिस्थितियों के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा. कहीं पुराने मामलों का समाधान निकल सकता है तो कहीं नई उलझनें सामने आ सकती हैं. यह दिन जल्दबाजी में निर्णय लेने के बजाय सोच-समझकर कदम उठाने की सलाह देता है.
कुछ राशियों के लिए संवाद और समझदारी सबसे बड़ा हथियार साबित होगी, जबकि कुछ को अपने स्वास्थ्य और मानसिक शांति पर विशेष ध्यान देना होगा. रिश्तों में पारदर्शिता और धैर्य बनाए रखना जरूरी रहेगा, ताकि छोटी-छोटी गलतफहमियां बड़ा रूप न लें. कुल मिलाकर, यह दिन आत्ममंथन, संयम और सही दिशा में सोच विकसित करने का अवसर लेकर आया है.
मेष
आज का दिन मानसिक और आर्थिक रूप से थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है. दिनचर्या में बदलाव का समय है. दिन में आपके मन में कई तरह के विचार एक साथ चल सकते हैं, जिससे किसी महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति हो सकती है. जल्दबाजी करना आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा इसका नकारात्मक प्रभाव आपके ऊपर पड़ सकता है. ऐसे में कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार अवश्य करें. पारिवारिक जीवन में परिवार के किसी सदस्य से बातचीत में गलतफहमी हो सकती है, लेकिन आपक शांत रहते हुए चीजों को नियंत्रित करना होगा. कार्यक्षेत्र में ज्यादा काम के चलते आपके ऊपर दबाव रहेगा. कुल मिलाकर आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, अनावश्यक खर्च से बचना होगा.
वृषभ
वृषभ राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा. धन के मामलों में स्थिरता रहेगी. आज के दिन कोई रुका हुआ पुराना धन वापस मिलने की संभावना बन रही है. नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. मन प्रसन्न और शांत रहेगा. किसी महत्वपूर्ण मामले में आप को व्यावहारिक फैसले ले पाएंगे. व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है. पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा और दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी. घर में कोई महंगी चीज आ सकती है. सेहत के मामले में आपको अपने खान-पान पर ध्यान देना होगा. ज्यादा तला-भुना भोजन करने से बचें. बच्चों संग मौज-मस्ती में बीतेगा.
मिथुन
मिथुन राशि वालों के लिए दिन ऊर्जा,उत्साह और जोश से भरपूर रहेगा. दिन में कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. दिन में आपका दिमाग तेज चलेगा. मन में नई योजनाएं और नए विचार का दिन है. कम्युनिकेशन से जुड़े काम, जैसे मीडिया, लेखन, सोशल मीडिया या मार्केटिंग में अच्छा लाभ हो सकता है. लोगों संग मेल-जोल बढ़ेगा. अपनी बातों से लोगों के मन में अच्छी छाप और प्रभाव पड़ेगा. लेकिन आज के दिन मन भटक सकता है, इसलिए फोकस बनाए रखना जरूरी है. आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी और अपने खर्चों पर अच्छा नियंत्रण रहेगा. सेहत सामान्य रहेगी. प्रेम संबंधो में साथी संग रिश्तों में सुधार आएगा.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए दिन किसी पुराने मामलों को हल करने का रहेगा. किसी मामले में आपको कुछ अतिरिक्त धन खर्च करने पड़ सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां आ सकती हैं. नौकरीपेशा जातकों को किसी दूसरी जगहों से अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं. परिवार की तरफ से किसी उलझे हुए मामलों में आपको सहयोग और भावनात्मक सहारा मिलेगा. आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी. आज के दिन आपसे कोई धन उधार मांग सकता है. सेहत के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा आपको अपनी नींद को पूरी करें और मानसिक तनाव से बचें.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को आज किसी तरह की अच्छी सूचनाएं सुनने को मिल सकती है. आपके अंदर साहस और उत्साह भरा हुआ होगा. आपको अपने दोस्तों का साथ मिलेगा और किसी भविष्य के लिए नई योजनाओं पर विचार कर सकते हैं. मन प्रसन्न रहेगा जिससे काम में उत्साह और जोश भरपूर रहेगा. पिछले दिनों के मुकाबले आज की स्थिति बेहतर रहेगी. लेकिन आपको दिखाव में खर्चों से बचना होगा. जो लोग किसी तरह के व्यापार में हैं उनको लाभ मिल सकता है. रिश्तों में गर्मजोशी रहेगी जिससे प्रेम संबंधों में मजबूती रहेगी. लेकिन दिन में वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी नहीं तो कोई दुर्घटना घट सकती है. सेहत में गिरावट का दौर रहेगा.
कन्या राशि
शनिवार के दिन कार्यक्षेत्र में कामकाज का दबाव बढ़ सकता है. जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन आपकी मेहनत और अनुशासन आपको सफलता दिलाएगा. आप अपने काम के बल पर कोई अच्छा और ऊंचा मुकाम हासिल करने में कामयाब रहेंगे. वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है. दिन में आर्थिक मामलों में सतर्कता ज़रूरी है, जल्दबाज़ी में कोई निवेश न करें. नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है. कन्या राशि वालों को पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा. सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान देना होगा, खासकर पेट या थकान से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं. आपको अब से व्यायाम पर ज्यादा फोकस करना होगा.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए दिन कुछ मामलों में परेशानियों से भरा हुआ होगा. काम न होने से मन में निराशा आ सकती है. लेकिन आपको ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है. किसी दूर के व्यक्ति से संपर्क हो सकता है. जीवनसाथी या पार्टनर से सहयोग मिलेगा और रिश्तों में संतुलन बना रहेगा. आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी. काम के सिलसिले में यात्रा के योग बन सकते हैं. मानसिक रूप से दिन के दूसरे हिस्से में सकारात्मक महसूस करेंगे. आज का दिन ज्ञान, यात्रा और नए अनुभवों से जुड़ा है. किसी नई स्किल को सीखने के लिए दिन अच्छा है.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन लेन-देन के मामलों में सावधानी से भरा हुआ होगा. आपको किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना होगा. वहीं कामकाज में आपको दिन में अच्छे लाभ के योग बन रहे हैं. जो लोग किसी से साथ साझेदारी में हैं उनको अच्छी सफलता मिल सकती है. प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और नई तरह की जिम्मेदारी उठाने का अवसर आपको मिल सकता है. आपके प्रयास सफल होंगे जिससे भविष्य में कुछ अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी. पारिवारिक जीवन में भावनात्मक बातचीत हो सकती है. सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन मानसिक तनाव से बचें.
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए दिनभर मेहनत और भागदौड़ बनी रहेगी. करियर में सकारात्मक बदलाव के संकेत है और किसी नई योजना में काम करने का अवसर मिल सकता है. पार्टनरशिप से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से खुलकर बातचीत होगी, जिससे रिश्ते मजबूत होंगे. नौकरी या व्यवसाय में साझेदारी से लाभ मिल सकता है. आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी. मन प्रसन्न और सेहत अच्छी रहेगी.
मकर
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन पिछले कुछ दिनों के मुकाबले बेहतर रहेगा. रुके हुए काम पूरे होंगे और संतान से जुड़ी अच्छी खबर आपको सुनने को मिल सकती है. व्यापार और नौकरी में कोई बड़ी उपलब्धियों के साथ स्थिरता बनी रह सकती है. वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा और आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन खर्च के मामलों में सोच-समझकर करें. सेहत में थकान या पीठ दर्द जैसी समस्या हो सकती है. परिवार का सहयोग मिलेगा.
कुंभ
कुंभ राशि वालों का संपत्ति से जुड़ा कोई मामला हल हो सकता है जिससे आपको काफी राहत मिलेगी. आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी और कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी. मन मे कई तरह के सकारात्मक विचार आ सकते हैं. आज रचनात्मकता अपने चरम पर रहेगी. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. सेहत अच्छी रहेगी, मन हल्का महसूस होगा.
मीन
मीन राशि वालों के लिए दिन शुभ, फलदायी और अच्छा रहेगा. करियर-कारोबार में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है. परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. पुराने मुद्दे सुलझ सकते हैं. मन शांत रहेगा. कामकाज में स्थिरता रहेगी. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है, ध्यान या पूजा-पाठ से मानसिक शांति मिलेगी.




