41 की उम्र में भी सुपरफिट, Cristiano Ronaldo फिट रहने के लिए इस चीज से रहते हैं दूर, जानें डाइट से लेकर वर्कआउट तक सबकुछ
Cristiano Ronaldo अपनी फिटनेस के लिए हेल्दी डाइट जैसे चिकन और अंडे और रोजाना वर्कआउट में कार्डियो एक्सरसाइज, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करते हैं. यही कारण है कि 41 की उम्र में वह सुपरफिट हैं.
Cristiano Ronaldo फिट रहने के लिए इस चीज से रहते हैं दूर
फुटबॉल की दुनिया में क्रिस्टियानो रोनाल्डो सिर्फ अपने खेल ही नहीं, बल्कि अपनी शानदार फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं. 41 साल की उम्र के बावजूद उनकी फुर्ती, ताकत और स्टैमिना देखकर लोग हैरान रह जाते हैं. मैदान पर उनकी स्पीड और फिट बॉडी आज भी यंग खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर देती है, यही वजह है कि फिटनेस की बात होते ही रोनाल्डो का नाम सबसे पहले लिया जाता है.
रोनाल्डो की फिटनेस का राज डिसिप्लिन और हेल्दी लाइफस्टाइल में छिपा है. उनके एक्स शेफ के मुताबिक, वह अपनी डाइट में ताजी सब्जियां, अंडे, चिकन जैसी पौष्टिक चीजें शामिल करते हैं. अच्छी डाइट के साथ वह रोजाना वर्कआउट, कार्डियो और फुटबॉल प्रैक्टिस भी करते हैं, जो उन्हें इस उम्र में भी सुपरफिट बनाए हुए है.
क्या है रोनाल्डो की डाइट?
instagram-@cristiano
रोनाल्डो ज्यादातर घर का बना खाना ही पसंद करते हैं. उनकी डाइट में ताजी सब्जियां, अंडे, चिकन, मछली और एवोकाडो जैसी हेल्दी चीजें शामिल होती हैं. वह पैकेट वाले और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाकर रखते हैं.
क्या रोनाल्डो चीनी खाते हैं?
रोनाल्डो चीनी से लगभग पूरी तरह दूर रहते हैं. वह चाय, कॉफी या किसी भी ड्रिंक में शुगर नहीं लेते. उनका मानना है कि ज्यादा चीनी सेहत के लिए अच्छी नहीं होती है.
क्या उनकी डाइट में जंक फूड शामिल है?
instagram-@cristiano
रोनाल्डो की डाइट में बर्गर, पिज्जा, कोल्ड ड्रिंक और अन्य जंक फूड शामिल नहीं होते हैं. वह ऐसी चीजें खाने से बचते हैं जो शरीर को नुकसान पहुंचा सकती हैं या फिटनेस पर असर डाल सकती हैं. उनकी कोशिश हमेशा बैलेंस और हेल्दी खाना खाने की रहती है.
क्या अच्छी नींद भी उनकी फिटनेस का राज है?
रोनाल्डो समय पर सोना और उठना पसंद करते हैं. वह देर रात तक जागने से बचते हैं. उनका मानना है कि अच्छी नींद शरीर को स्वस्थ और एक्टिव रखने के लिए बहुत जरूरी है.
क्या सिर्फ डाइट से फिट रहते हैं रोनाल्डो?
नहीं, अच्छी डाइट के साथ वह रोजाना वर्कआउट भी करते हैं. उनके डेली रूटीन में कार्डियो एक्सरसाइज, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और फुटबॉल प्रैक्टिस शामिल होती है. यही वजह है कि उनकी फिटनेस आज भी शानदार बनी हुई है.




