40,700 हजार की येलो ड्रेस में बला की खूबसूरत लगीं Tamannaah Bhatia, जानें कहां से खरीद सकते हैं ये आउटफिट
तमन्ना भाटिया का फैशन सेंस हमेशा चर्चा में रहता है और इस बार भी उनका लेटेस्ट लुक लोगों का ध्यान खींच रहा है. 40 हजार की इस ड्रेस को आप hemant and nandita के ब्रांड से खरीद सकते हैं.
Tamannaah Bhatia की 40 हजार वाली ड्रेस कहां से खरीदें
तमन्ना भाटिया का लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. एक्ट्रेस ने इस बार एक खूबसूरत येलो स्ट्रैपी ड्रेस पहनकर अपने फैशन सेंस का जलवा दिखाया है. सिंपल मेकअप, खुले बाल और क्लासी एक्सेसरीज के साथ उनका यह लुक बेहद फ्रेश और एलिगेंट नजर आ रहा है. खास बात यह है कि उनकी ड्रेस की कीमत भी लोगों का ध्यान खींच रही है.
इस ड्रेस की कीमत 40 हजार से ज्यादा है. अगर आप समर पार्टी, डिनर डेट या किसी खास मौके के लिए स्टाइल इंस्पिरेशन ढूंढ़ रही हैं, तो तमन्ना का यह लुक आपके लिए परफेक्ट हो सकता है.
कितने की थी तमन्ना भाटिया की ड्रेस
तमन्ना ने फैशन लेबल Hemant & Nandita की Fiza Strappy Dress पहनी थी, जिसकी कीमत करीब ₹40,700 है. हल्के पीले रंग की इस ड्रेस पर खूबसूरत प्रिंट और फ्लोई डिजाइन नजर आ रहा था. स्ट्रैपी पैटर्न और फिटेड सिल्हूट ने उनके लुक को और ज्यादा एलिगेंट बना दिया.
टोट बैग ने बढ़ाया स्टाइल कोशेंट
अपने आउटफिट के साथ तमन्ना ने Chloé का Woody Small Canvas Tote कैरी किया. यह बैग उनके पूरे लुक के साथ शानदार तरीके से मैच कर रहा था. सिंपल लेकिन प्रीमियम एक्सेसरीज ने उनके स्टाइल को और निखारने का काम किया.
तमन्ना ने पहनी किस ब्रांड की हील्स?
फुटवियर के लिए एक्ट्रेस ने Christian Louboutin Pumps को चुना. क्लासी हील्स ने उनके आउटफिट को परफेक्ट फिनिशिंग टच दिया और पूरे लुक में लग्जरी वाइब्स जोड़ दीं.
मेकअप और हेयरस्टाइल कैसा था?
तमन्ना ने अपने मेकअप को काफी सॉफ्ट और नेचुरल रखा. ग्लोइंग बेस, हल्का ब्लश, सटल आई मेकअप और न्यूड टोन लिप्स उनके चेहरे की खूबसूरती को उभार रहे थे. यही वजह रही कि उनका लुक ओवरडन नहीं बल्कि बेहद फ्रेश और अट्रैक्टिव नजर आया. हेयरस्टाइल की बात करें तो तमन्ना ने बालों को खुला रखा था. सॉफ्ट वेव्स और नैचुरल टेक्सचर उनके चेहरे पर खूब जंच रहा था. यह हेयरस्टाइल उनके पूरे लुक को आसान लेकिन बेहद स्टाइलिश बना रहा था.




