Begin typing your search...

IPL 2026: मैच के दौरान MS Dhoni की पत्नी Sakshi के हाथ में दिखी 1 करोड़ की लग्जरी वॉच, फीचर्स कर देंगे हैरान

IPL 2026 में CSK vs SRH मैच के दौरान कैमरा जैसे ही Sakshi Dhoni पर गया, फैंस की नजर उनकी करोड़ों की लग्जरी Rolex वॉच पर टिक गई. रोज गोल्ड, डायमंड्स और नीलम से सजी इस घड़ी की कीमत करीब . करोड़ रुपये बताई जा रही है.

Sakshi Dhon
X

IPL मैच में Sakshi Dhoni के हाथ में दिखी 1 करोड़ की लग्जरी वॉच

( Image Source:  x-@bv_billore )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Published on: 24 May 2026 1:58 PM

IPL के मैदान पर जब भी MS Dhoni उतरते हैं तो फैंस की नजरें उनके चौकों-छक्कों पर टिकी रहती हैं. लेकिन इस बार चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले के दौरान सारी लाइमलाइट उनकी पत्नी Sakshi Dhoni ने बटोर ली. वजह बनी उनकी बेहद लग्जरी और करोड़ों की कीमत वाली Rolex घड़ी.

18 मई को खेले गए मैच के दौरान स्टैंड्स में बैठीं साक्षी धोनी के हाथ में दिखी शानदार घड़ी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. फैंस इस वॉच की कीमत और फीचर्स जानकर हैरान रह गए.

साक्षी धोनी ने पहनी Rolex Day-Date ३६

यह घड़ी Rolex Day-Date सीरीज की कस्टम या डायमंड-पेव्ड वर्जन है. Day-Date मॉडल को अक्सर “President Watch” भी कहा जाता है, क्योंकि इसे कई बड़े बिजनेसमैन और सेलिब्रिटीज पहनते रहे हैं. घड़ी में ऊपर की तरफ दिन (Monday) और साइड में डेट डिस्प्ले नजर आ रहा है, जो Day-Date सीरीज की पहचान मानी जाती है. इसके डायल पर पूरे डायमंड सेट किए गए हैं और घंटे के मार्कर्स की जगह रंग-बिरंगे जेमस्टोन लगाए गए हैं.

1 करोड़ है घड़ी की कीमत

इस तरह की Rolex Day-Date डायमंड वॉच की कीमत उसके मटेरियल और कस्टमाइजेशन पर निर्भर करती है. भारत में इस घड़ी की कीमत 1 करोड़ है.अगर इसमें असली डायमंड और प्रीमियम जेमस्टोन इस्तेमाल किए गए हों, तो इसकी कीमत और बढ़ जाती है. कई बार सेलिब्रिटी एडिशन या लिमिटेड कस्टम मॉडल करोड़ों में भी बिकते हैं.

फीचर्स सुनकर रह जाएंगे हैरान

इस लग्जरी घड़ी में कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं:

  • Day और Date डिस्प्ले
  • ऑटोमैटिक सेल्फ-वाइंडिंग मूवमेंट
  • डायमंड-पेव्ड डायल
  • मल्टीकलर जेमस्टोन ऑवर मार्कर्स
  • गोल्ड फिनिश और फ्लूटेड बेज़ल
  • वाटर और स्क्रैच रेसिस्टेंट डिजाइन

खास बात यह है कि यह घड़ी हाथ की मूवमेंट से खुद-ब-खुद चार्ज होती रहती है, इसलिए इसे बैटरी बदलने की जरूरत नहीं पड़ती. मैच के दौरान जैसे ही साक्षी धोनी की तस्वीरें वायरल हुईं, सोशल मीडिया पर उनकी लग्जरी घड़ी चर्चा का विषय बन गई. कई लोग इसे IPL की सबसे चर्चित फैशन मोमेंट्स में से एक बता रहे हैं.

अगला लेख