Begin typing your search...

ब्लैक सीक्विन गाउन में Rashmika Mandanna ने बिखेरा जलवा, Anime Awards में लूटी लाइमलाइट

Rashmika Mandanna ने Anime Awards 2026 के ऑरेंज कार्पेट पर अपने स्टाइलिश अंदाज से हर किसी का ध्यान खींच लिया. ब्लैक सीक्विन गाउन, सॉफ्ट ग्लैम मेकअप और वेवी हेयरस्टाइल में एक्ट्रेस बेहद ग्लैमरस दिखीं.

ब्लैक सीक्विन गाउन में Rashmika Mandanna ने बिखेरा जलवा, Anime Awards में लूटी लाइमलाइट
X
( Image Source:  instagram-@rashmika_faangirl )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत2 Mins Read

Updated on: 24 May 2026 5:04 PM IST

रश्मिका मंदाना एक बार फिर अपने स्टाइलिश लुक को लेकर चर्चा में हैं. 2026 Anime Awards के ऑरेंज कार्पेट पर एक्ट्रेस ने ऐसा ग्लैमरस अंदाज दिखाया कि हर किसी की नजरें उन पर टिक गईं. ब्लैक सीक्विन गाउन, सॉफ्ट ग्लोइंग मेकअप और वेवी हेयरस्टाइल में रश्मिका बेहद खूबसूरत नजर आईं.

इस खास इवेंट के लिए रश्मिका ने इंटरनेशनल डिजाइनर Prabal Gurung का डिजाइन किया हुआ स्टनिंग गाउन पहना था. उनका पूरा लुक एलिगेंस और मॉडर्न फैशन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन लग रहा था.

रश्मिका ने क्या पहना?

रश्मिका ने स्ट्रैपलेस ब्लैक सीक्विन गाउन पहना था. इसमें शिमरी फैब्रिक के साथ फ्लोरल एम्बेलिशमेंट्स बने हुए थे. एक्ट्रेस के गाउन पर बने रंग-बिरंगे फूल पूरे आउटफिट को रॉयल और ड्रामेटिक टच दे रहे थे. इस बॉडी-हगिंग सिल्हूट में रश्मिका का लुक बेहद क्लासी और इंटरनेशनल रेड कार्पेट वाइब दे रहा था. गाउन की मिनिमल लेकिन ग्लैमरस स्टाइलिंग ने उनके फैशन गेम को और भी शानदार बना दिया.

मेकअप में दिखा सॉफ्ट ग्लो

रश्मिका ने अपने लुक को ओवरड्रामेटिक रखने की बजाय सॉफ्ट ग्लैम मेकअप चुना. न्यूड बेस, ग्लोइंग स्किन और सटल आई मेकअप ने उनके चेहरे की नैचुरल ब्यूटी को और निखार दिया. उन्होंने न्यूड लिप शेड और हल्के हाईलाइटर के साथ मेकअप को एलिगेंट रखा. यही वजह रही कि उनका पूरा लुक बेहद फ्रेश और इंटरनेशनल स्टाइल वाला नजर आया.

हेयरस्टाइल ने बढ़ाई खूबसूरती

इस लुक के साथ रश्मिका ने सॉफ्ट वॉल्यूमिनस वेव्स वाला हेयरस्टाइल रखा. खुले बाल और साइड-पार्टेड वेवी लुक उनके गाउन के साथ परफेक्ट मैच कर रहा था. यह हेयरस्टाइल उनके पूरे ऑरेंज कार्पेट लुक को और ज्यादा ग्रेसफुल बना रहा था.

ज्वेलरी और फुटवियर

रश्मिका ने अपने आउटफिट के साथ स्टेटमेंट जेमस्टोन नेकलेस पहना, जिसने पूरे लुक में लग्जरी टच जोड़ दिया. वहीं ब्लैक स्टिलेटोज ने उनके ग्लैमरस अंदाज को कंप्लीट किया. Anime Awards 2026 से सामने आई रश्मिका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. फैंस उनके इस इंटरनेशनल रेड कार्पेट लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

अगला लेख