Cannes 2026: ब्लश पिंक केप गाउन में Aishwarya Rai लगी अप्सरा, इतनी महंगी है एक्ट्रेस की ये ड्रेस
Cannes 2026 के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय बच्चन का दिलकश अंदाज हर किसी का ध्यान खींच ले गया. ब्लश पिंक केप गाउन, सॉफ्ट ग्लैम मेकअप और खुले वेवी बालों में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आईं.
Cannes 2026 में एक बार फिर ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने रॉयल अंदाज से रेड कार्पेट पर सारी लाइमलाइट बटोर ली. ब्लश पिंक केप गाउन में एक्ट्रेस किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं. उनके एलिगेंट स्टाइल, सॉफ्ट मेकअप और ग्रेसफुल एंट्री ने फैंस को दीवाना बना दिया.
इस खास मौके पर ऐश्वर्या ने डिजाइनर Sophie Couture का लग्जरी गाउन पहना, जिसकी कीमत करीब 3 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है. फ्लोरल एम्बेलिशमेंट, फ्लोई केप और वेवी हेयरस्टाइल ने उनके पूरे लुक को फेयरीटेल टच दिया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
ऐश्वर्या ने क्या पहना?
ऐश्वर्या राय ने डिजाइनर Sophie Couture का ब्लश पिंक फ्लोई गाउन पहना था. इस आउटफिट की खास बात इसका लंबा केप और उस पर लगे बीज्वेल्ड फ्लोरल डिटेल्स थे, जिन्होंने पूरे लुक को फेयरीटेल टच दिया. गाउन का ड्रेप्ड पैटर्न और सॉफ्ट फैब्रिक रेड कार्पेट पर बेहद ग्रेसफुल दिख रहा था.
कितनी है इस ड्रेस की कीमत?
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस डिजाइनर गाउन की कीमत करीब 3,700 USD यानी लगभग 3 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है. यह आउटफिट लग्जरी फैशन और हाई-एंड रेड कार्पेट स्टाइल का शानदार उदाहरण है.
मेकअप में दिखा सॉफ्ट ग्लो
ऐश्वर्या ने अपने लुक को हैवी मेकअप की जगह सॉफ्ट ग्लैम टच दिया. न्यूड बेस, हल्का ब्लश, ग्लॉसी पिंक लिप्स और शिमरी आई मेकअप ने उनके चेहरे को नेचुरल ग्लो दिया. उनकी सिग्नेचर आईलाइनर स्टाइल ने पूरे मेकअप को और खूबसूरत बना दिया.
ये भी पढ़ें :स्टार फेस नहीं रिजल्ट चाहिए...Shark Tank जज ने दीपिका-कृति के ब्रांड्स पर कह दी बड़ी बात
हेयरस्टाइल ने बढ़ाई खूबसूरती
इस लुक के साथ ऐश्वर्या ने साइड-पार्टेड सॉफ्ट वेवी हेयरस्टाइल रखा. खुले लंबे बाल और स्मूद वेव्स उनके गाउन के साथ परफेक्ट मैच कर रहे थे. यह हेयरस्टाइल पूरे लुक को क्लासी और हॉलीवुड रेड कार्पेट वाइब दे रहा था.
सोशल मीडिया पर छाया लुक
ऐश्वर्या ने अपने आउटफिट को ओवर एक्सेसराइज नहीं किया. उन्होंने मिनिमल रिंग्स और बेहद सटल जूलरी के साथ लुक को बैलेंस रखा, जिससे पूरा फोकस उनके गाउन और मेकअप पर बना रहा. कान्स 2026 से ऐश्वर्या राय की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनका लुक वायरल हो गया. फैंस उनके एलिगेंस, कॉन्फिडेंस और रॉयल स्टाइल की जमकर तारीफ कर रहे हैं.




