भारतीय क्रिकेटर राहुल चाहर ने पत्नी ईशानी जौहर से लिया तलाक, 15 महीने चली कानूनी लड़ाई के बाद टूटी 3 साल की शादी
भारतीय लेग-स्पिनर राहुल चाहर ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए पत्नी ईशानी जौहर से अलग होने की जानकारी दी. 15 महीने चली कानूनी प्रक्रिया के बाद उन्होंने इस रिश्ते को शांति और आत्मसम्मान के साथ खत्म करने की बात कही.
भारतीय लेग-स्पिन गेंदबाज राहुल चाहर ने हाल ही में अपनी पत्नी ईशानी जौहर से अलग होने की खबर सार्वजनिक की है. यह जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया खासकर इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट के जरिए शेयर की. राहुल ने लिखा कि उन्होंने काफी कम उम्र में शादी कर ली थी. जब वे खुद को और अपनी जिंदगी के लक्ष्यों को पूरी तरह समझ नहीं पाए थे. अब उन्होंने इस रिश्ते का चैप्टर आधिकारिक रूप से बंद कर दिया है. लेकिन उन्हें इसमें कोई पछतावा नहीं है.
राहुल ने बताया कि पिछले 15 महीनों से वे कोर्ट-कचहरी के चक्कर काट रहे थे. इस लंबी कानूनी प्रक्रिया ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया सब्र करना, हिम्मत रखना और खुद पर भरोसा करना. उन्होंने कहा कि यह फैसला महंगा पड़ा, लेकिन अब वे क्लैरिटी के साथ आगे बढ़ रहे हैं. राहुल ने गुस्से या अफसोस के बजाय शांति और आत्म-सम्मान के साथ इस चैप्टर को खत्म करने की बात कही. वे अब अपनी जिंदगी के नए सफर पर फोकस करना चाहते हैं.
राहुल और ईशानी की लव स्टोरी
राहुल चाहर और ईशानी जौहर की कहानी काफी रोमांटिक और फिल्मी लगती है. दोनों की पहली मुलाकात शादी से 3-4 साल पहले हुई थी, जब वे दोनों टीनएज में थे. यह मुलाकात उनके कॉमन दोस्तों के जरिए हुई. धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती प्यार में बदल गई. कई सालों तक डेटिंग करने के बाद राहुल ने ईशानी को प्रपोज किया. उनकी बहन मालती ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें राहुल गुलाब देकर ईशानी को प्रपोज करते दिखे थे. दिसंबर 2019 में दोनों ने सगाई कर ली. फिर 9 मार्च 2022 को गोवा में एक खूबसूरत बीच डेस्टिनेशन वेडिंग हुई. यह शादी काफी धूमधाम से हुई थी. इसमें कई क्रिकेटर, सेलिब्रिटी और करीबी रिश्तेदार शामिल हुए थे। राहुल उस समय सिर्फ 22 साल के थे.
राहुल का करियर
राहुल चाहर का क्रिकेट करियरराहुल चाहर भारतीय टीम के लेग-स्पिनर हैं और खासकर T20 फॉर्मेट में काफी अच्छा प्रदर्शन करते हैं. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में वे लंबे समय से खेल रहे हैं और कई टीमों के लिए विकेट चटकाए हैं. हालांकि उनका इंटरनेशनल करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा. उन्होंने अब तक सिर्फ एक ODI और छह T20I मैच खेले हैं. हाल ही में IPL 2026 के मिनी-ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उन्हें 5.2 करोड़ रुपये में खरीदा था.
राहुल चाहर का दीपक चाहर और मालती चाहर से कनेक्शन
वे डबल कजिन हैं, क्योंकि उनके पिता भाई हैं और माताएं भी बहनें हैं यानी दोनों तरफ से रिश्ता है, जिससे वे सामान्य चचेरे भाइयों से भी ज्यादा करीब हैं. दोनों आगरा (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं और बचपन से साथ बड़े हुए हैं. उनके घर एक-दूसरे के सामने थे. दीपक और राहुल की उम्र सात साल का अंतर है. दीपक राहुल से बड़े है. दीपक के पिता लोकेंद्र सिंह चाहर ने दोनों को क्रिकेट सिखाया. वे राहुल के चाचा और दीपक के पिता हैं. लोकेंद्र ने दोनों को एक साथ ट्रेनिंग दी और भारत के लिए खेलने का सपना देखा. दीपक तेज गेंदबाज हैं, जबकि राहुल लेग-स्पिनर. दोनों IPL में खेल चुके हैं और भारतीय टीम में भी मौका मिला. वहीं बिग बॉस सीजन 19 में आईं एक्ट्रेस मालती चाहर राहुल चाहर की चचेरी बहन.




