Begin typing your search...

Fact Check: क्या CM डीके शिवकुमार ने सेब खाने के बाद समर्थकों में फेंका? वायरल वीडियो का सच

कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में उन्हें एक सेब का टुकड़ा खाते हुए और फिर उसे भीड़ की ओर उछालते हुए देखा जा सकता है.

DK Shivakumar bites apple
X

DK Shivakumar bites apple

( Image Source:  X/ @kj_srivatsan )

कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में उन्हें एक सेब का टुकड़ा खाते हुए और फिर उसे भीड़ की ओर उछालते हुए देखा जा सकता है. इसके बाद कुछ लोग उस टुकड़े को पकड़ने के लिए आगे बढ़ते दिखाई देते हैं. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तीखी बहस छिड़ गई है.

कई यूजर्स इस घटना को नेताओं के प्रति अंधभक्ति से जोड़ रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे समर्थकों के स्नेह और उत्साह का प्रतीक बता रहे हैं. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर वायरल वीडियो में दिख रहा दृश्य क्या है और इसे लेकर सोशल मीडिया पर कौन-कौन से दावे किए जा रहे हैं?

क्या है वायरल वीडियो?

वायरल वीडियो कर्नाटक के कणकपुरा क्षेत्र के होरहल्ली गांव का बताया जा रहा है, जहां डीके शिवकुमार अपने क्षेत्रीय दौरे पर पहुंचे थे. दौरे के दौरान स्थानीय समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया और उन्हें सेब व फूलों से बनी एक विशेष गजमाला पहनाई. वीडियो में देखा जा सकता है कि शिवकुमार माला से एक सेब निकालते हैं, उसका एक टुकड़ा खाते हैं और फिर उसे समर्थकों की ओर उछाल देते हैं.

वीडियो में आगे क्या हुआ?

सेब का टुकड़ा भीड़ की ओर फेंके जाने के बाद कई समर्थक उसे पकड़ने के लिए आगे बढ़ते नजर आते हैं. इसी दृश्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों ने इसे अलग-अलग नजरिए से देखना शुरू कर दिया. कुछ लोगों ने इसे नेता के प्रति समर्थकों के प्रेम और सम्मान का उदाहरण बताया, जबकि कई यूजर्स ने इस व्यवहार को अनुचित और असहज करने वाला बताया.

मुख्यमंत्री कार्यालय ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासियों ने डीके शिवकुमार के स्वागत के लिए विशेष रूप से सेबों और फूलों से सजी माला तैयार की थी. इसे क्षेत्र के लोगों द्वारा सम्मान और समर्थन के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया गया था. हालांकि कार्यालय की ओर से वायरल वीडियो को लेकर कोई विस्तृत सफाई जारी नहीं की गई. ये वीडियो रियल तो है लेकिन सेब खाकर उसको समर्थकों के बीच फेंकने का क्या कारण था, इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

सोशल मीडिया पर क्यों मचा विवाद?

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं. कई यूजर्स ने सार्वजनिक मंच पर खाने की वस्तु फेंकने को लेकर सवाल उठाए. एक यूजर ने लिखा "क्या डीके शिवकुमार खुद को कोई देवता समझते हैं? सेब की माला से टुकड़ा काटकर ऐसे बांट रहे हैं जैसे कोई भोग हो… ये कौन सी सोच है?" वायरल वीडियो पर एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा "चुनाव टिकट छोड़िए, असली मुकाबला तो उस एक टुकड़े सेब के लिए था!"

वहीं एक अन्य यूजर ने घटना की आलोचना करते हुए कहा "सच कहूं तो ये नेतृत्व नहीं, बल्कि जमींदारी सोच है, जिसमें लोगों को पालतू जानवरों की तरह ट्रीट किया जा रहा है. आधा खाया, थूक लगा सेब भीड़ में फेंकना और लोगों को उसके लिए लड़ते देखना… ये तो राजशाही की मिसाल है. बेहद अपमानजनक."

अगला लेख