Begin typing your search...

सच हुई शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी, फाल्टा में 1 लाख से ज्यादा वोटों से जीती BJP; TMC कैंडिडेट जहांगीर को मिले महज इतने वोट

बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर हुए रिपोल में BJP उम्मीदवार Debangshu Panda ने रिकॉर्ड 1 लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज कर राजनीतिक माहौल गरमा दिया है. कभी TMC के 'डायमंड हार्बर मॉडल' का मजबूत गढ़ मानी जाने वाली सीट पर TMC सिर्फ 7,783 वोटों पर सिमट गई.

Falta Repoll Result 2026,  BJP candidate Debangshu Panda Wins by 1 Lakh Votes
X

BJP कैंडिडेट Debangshu Panda की ऐतिहासिक जीत

Falta Repoll Result 2026: पश्चिम बंगाल की राजनीति में फाल्टा विधानसभा सीट का रिपोल अब सिर्फ एक चुनावी नतीजा नहीं, बल्कि बड़ा राजनीतिक संदेश बनकर उभरा है. दक्षिण 24 परगना के इस हाई-प्रोफाइल सीट पर BJP उम्मीदवार Debangshu Panda ने रिकॉर्ड 1,09,021 वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज कर सबको चौंका दिया. इस जीत के साथ ही मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की एक लाख से ज्यादा वोटों से बीजेपी उम्मीदवार के जीतने के भविष्यवाणी सच साबित हुई.

देबांग्शु पांडा को कुल 1,49,666 वोट मिले, जबकि CPI(M) उम्मीदवार Sambhu Nath Kurmi को 40,645 वोट हासिल हुए. सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की रही कि TMC उम्मीदवार जहांगीर खान महज 7,783 वोटों पर सिमट गए. जिस फाल्टा सीट को कभी तृणमूल कांग्रेस अपने तथाकथित 'डायमंड हार्बर मॉडल' की ताकत का प्रतीक बताती थी, वहीं अब BJP की ऐतिहासिक बढ़त ने बंगाल की राजनीति का नैरेटिव बदल दिया है.

ये भी पढ़ें :क्या करके मानेंगे CM शुभेंदु अधिकारी? 15 दिन में लिए 20 बड़े फैसले, क्या है मास्टरप्लान?

यह रिपोल शुरुआत में सिर्फ एक नियमित दोबारा मतदान माना जा रहा था, लेकिन नतीजों ने इसे राजनीतिक भूचाल में बदल दिया. BJP नेताओं का दावा है कि भारी सुरक्षा और निष्पक्ष माहौल में हुए मतदान ने असली जनमत सामने ला दिया.

फाल्टा सीट पर क्यों हुआ दोबारा मतदान?

दरअसल, 29 अप्रैल को हुए पहले मतदान के बाद EVM से छेड़छाड़, कई बूथों पर संदिग्ध पदार्थ मिलने और गड़बड़ियों के आरोप लगे थे. इसके बाद चुनाव आयोग ने पूरे 285 बूथों पर दोबारा मतदान कराने का फैसला किया. 21 मई को हुए रिपोल में करीब 35 कंपनियों की केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई और 87% से ज्यादा मतदान दर्ज हुआ.

TMC उम्मीदवार Jahangir Khan ने वापस लिया नाम

इस सीट पर एक और बड़ा मोड़ तब आया जब TMC उम्मीदवार Jahangir Khan ने रिपोल से पहले अचानक अपना नाम वापस लेने का ऐलान कर दिया. इसके बाद मुकाबला मुख्य रूप से BJP, CPI(M) और कांग्रेस के बीच सिमट गया.

अभिषेक बनर्जी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

  • TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने नतीजों के बीच चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल खड़े किए. उन्होंने आरोप लगाया कि काउंटिंग प्रक्रिया में 'गंभीर विसंगतियां' थीं.
  • अभिषेक ने कहा कि 4 मई को जहां दोपहर 3:30 बजे तक केवल 2-4 राउंड की गिनती हुई थी, वहीं अब उसी समय तक सभी 21 राउंड पूरे हो गए. उन्होंने पूछा कि आखिर इतनी तेजी कैसे हुई और देश को इसका जवाब मिलना चाहिए.
  • अभिषेक बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले 10 दिनों में फाल्टा से TMC के 1000 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को पलायन करना पड़ा, पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ हुई और चुनाव आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की.
  • अभिषेक ने यह दावा भी किया कि TMC और अन्य दलों के काउंटिंग एजेंट्स को मतगणना केंद्र से बाहर निकाल दिया गया, जबकि BJP एजेंट्स अंदर मौजूद रहे. हालांकि चुनाव आयोग ने कहा कि पूरी मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से हुई और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे।

फाल्टा का यह परिणाम अब सिर्फ एक सीट की जीत नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे दक्षिण 24 परगना और डायमंड हार्बर बेल्ट में बदलते राजनीतिक समीकरणों के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है. BJP अब इसे बंगाल में अपने बढ़ते जनाधार का सबूत बता रही है, जबकि TMC चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाकर जवाब मांग रही है.

शुभेंदु अधिकारी
अगला लेख