Begin typing your search...

'370 रुपये की बिरयानी के बदले इंटिमेट होना' बयान से मचा बवाल, वायरल वीडियो के बाद कंपनी ने हिमांशु को दिखाया बाहर का रास्ता

370 रुपये की बिरयानी को लेकर दिया गया एक बयान हिमांशु जांगरा के लिए भारी पड़ गया. कॉमेडी शो का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने उनकी जमकर आलोचना की. मामला इतना बढ़ा कि उन्हें माफी मांगनी पड़ी.

370 रुपये की बिरयानी के बदले इंटिमेट होना बयान से मचा बवाल, वायरल वीडियो के बाद कंपनी ने हिमांशु को दिखाया बाहर का रास्ता
X
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 9 Jun 2026 2:35 PM IST

एक स्टैंड-अप कॉमेडी शो का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिमांशु जांगरा नाम का शख्स विवादों में आ गया. वीडियो में उसने एक लड़की के साथ खाने पर 370 रुपये खर्च करने का जिक्र करते हुए कहा कि वह इस खर्च को "वसूल" करना चाहता था. लड़के के इस कमेंट को ज्यादातर लोगों ने महिलाओं के लिए गलत सोच वाला बताया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग शुरू हो गई.

मामला बढ़ने पर हिमांशु ने माफी मांगी और अपना सोशल मीडिया अकाउंट भी बंद कर दिया. हालांकि, विवाद यहीं नहीं रुका. गुरुग्राम की जिस कंपनी में वह काम करता था, उसने हिमांशु को नौकरी से निकाल दिया. कंपनी का कहना है कि ऐसी बातों को वह सपोर्ट नहीं करते हैं.

आखिर हिमांशु जांगरा ने क्या कहा था?

दरअसल यह वीडियो, प्रणित मोरे के स्टैंडअप शो का है, जहां हिमांशु जांगरा नाम के लड़के ने अपना डेटिंग किस्सा बताया. हिमांशु ने बताया कि वह एक लड़की से मिलने गया था. जहां लड़की ने मार्केट में बिरयानी खाई, जो 370 रुपये की थी. यहां तक सबकुछ ठीक था, लेकिन फिर शख्स ने कहा कि जब उसने पैसे खर्च किए हैं, तो वह उसे वसूल भी करना चाहता था.

सोशल मीडिया पर क्यों मचा बवाल?

वीडियो सामने आने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने हिमांशु को जमकर ट्रोल किया. कई महिलाओं और पुरुषों ने कहा कि किसी पर पैसे खर्च करने का मतलब यह नहीं है कि बदले में किसी तरह की पर्सनल और फिजिकल होने की उम्मीद रखें. लगातार बढ़ते विरोध के बीच हिमांशु ने माफी मांगी. इसके बाद उन्होंने अपना सोशल मीडिया अकाउंट भी बंद कर दिया. हालांकि, तब तक मामला काफी चर्चा में आ चुका था.

कंपनी ने नौकरी से निकाला

हिमांशु गुरुग्राम की स्टारविक डिजाइन कंपनी में . विवाद बढ़ने के बाद कंपनी के फाउंडर विवेक विश्वकर्मा ने बयान जारी कर कहा कि वायरल वीडियो में कही गई बातें बिल्कुल सही नहीं है. कंपनी इस तरह की चीजों को सपोर्ट नहीं करती है. हालांकि, इंटरनल रिव्यू में हिमांशु के खिलाफ कोई शिकायत नहीं मिली, लेकिन इस स्टेटमेंट के कारण उनकी कंपनी के इमेज खराब हो रही है. ऐसे में उन्होंने हिमांशु को नौकरी से निकालने का फैसला लिया है.

अगला लेख