Begin typing your search...

अधमरे होने तक करता रहा हमला! जिसे बच्चे जैसा पाला उसकी हत्या से टूटी Manjari Fadnnis, रो-रोकर हुआ बुरा हाल

'जाने तू... या जाने ना' फेम एक्ट्रेस मंजरी फडनीस ने सोशल मीडिया पर साझा किया दर्द, बताया कैसे सोसाइटी के चहेते डॉग 'माइकी' के साथ हुई कथित हैवानियत.

अधमरे होने तक करता रहा हमला! जिसे बच्चे जैसा पाला उसकी हत्या से टूटी Manjari Fadnnis, रो-रोकर हुआ बुरा हाल
X
( Image Source:  Instagram: manjarifadnis )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय5 Mins Read

Updated on: 9 Jun 2026 6:22 PM IST

क्या कोई इंसान इतना क्रूर हो सकता है कि किसी सोते हुए बेजुबान को अधमरा होने तक पीटे और फिर उसे बोरी में बंद कर समुद्र में फेंक दे? रोंगटे खड़े कर देने वाली यह खौफनाक वारदात किसी फिल्म की कहानी नहीं, बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस मंजरी फडनीस (Manjari Fadnnis) के साथ जुड़े एक बेहद करीबी दिल के टुकड़े की हकीकत है. साल 2008 की सुपरहिट फिल्म 'जाने तू... या जाने ना' में अपनी मासूमियत से दर्शकों का दिल जीतने वाली मंजरी फडनीस इस वक्त एक गहरे सदमे और कड़े आक्रोश में हैं.

सोमवार की रात एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ऐसा दिल दहला देने वाला वीडियो पोस्ट किया, जिसने न केवल उनके फैंस को झकझोर कर रख दिया है, बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है. आंखों में आंसू, लड़खड़ाती जुबान और गले में अटकी भारी आवाज के साथ मंजरी ने अपनी सोसाइटी के एक लावारिस लेकिन सबके चहेते कुत्ते 'माइकी' की बेरहमी से की गई हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है. यह कहानी सिर्फ एक डॉग की मौत की नहीं है, बल्कि इंसानी क्रूरता की उस हद को पार किया जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए.

जब अचानक गायब हुआ सोसाइटी का 'माइकी'

एक्ट्रेस मंजरी फडनीस मुंबई के मड आइलैंड स्थित एक शांत और खूबसूरत हाउसिंग सोसाइटी में रहती हैं. इसी सोसाइटी का एक अहम हिस्सा था 'माइकी' एक ऐसा कुत्ता जिससे मंजरी को अपनी सगे पालतू जानवर की तरह लगाव था. मंजरी ने बताया कि पिछले महीने अचानक माइकी सोसाइटी से लापता हो गया. शुरुआत में मंजरी और सोसाइटी के अन्य लोगों को लगा कि माइकी हमेशा की तरह कहीं आस-पास ही घूम रहा होगा और जल्द ही वापस लौट आएगा. लेकिन जब देखते ही देखते तीन से चार दिन बीत गए, तो मंजरी की चिंता बढ़ने लगी. उन्होंने माइकी की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला. लगभग एक हफ्ते से ज्यादा का समय बीत गए, तो मंजरी की चिंता बढ़ने लगी. उन्होंने अपने स्तर पर माइकी की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला. लगभग एक हफ्ते से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद, जब उम्मीदें टूटने लगी थीं, तब एक ऐसा सच सामने आया जिसने मंजरी के पैरों तले से जमीन खिसका दी.

बेसमेंट में सो रहे बेजुबान पर हुआ जानलेवा हमला

मंजरी ने रुआंसी आवाज में उस खौफनाक रात का सच बयां किया, जो उन्हें एक इनफॉर्मर के जरिए पता चला. मुखबिर ने जो कबूलनामा किया, वह किसी भी सभ्य समाज के मुंह पर एक करारा तमाचा है. मंजरी के मुताबिक, 'माइकी उस रात हमेशा की तरह बहुत ही शांत स्वभाव से सोसाइटी की बिल्डिंग के बेसमेंट में सो रहा था. वह किसी को परेशान नहीं कर रहा था. तभी कुछ लोग वहां आए और उन्होंने अचानक उसके सिर पर किसी भारी चीज से जोरदार हमला कर दिया. अचानक हुए इस वार से माइकी बुरी तरह घबरा गया और डर के मारे चिल्लाने लगा. क्रूरता यहीं नहीं रुकी.

उन हमलावरों ने लहूलुहान माइकी को बेसमेंट से घसीटते हुए सीढ़ियों वाले इलाके तक लाया. वहां उसे तब तक बेरहमी से पीटा गया, जब तक कि उसके मुंह और नाक से खून नहीं बहने लगा. वह बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा. जब उन्हें लगा कि वह अधमरा हो चुका है या मर चुका है, तो उन्होंने साक्ष्य मिटाने के लिए उसे एक बोरी में बंद किया और मड आइलैंड के पीछे स्थित खाड़ी यानी समुद्र तट के दलदली इलाके में फेंक दिया.

'वह अब इस दुनिया में नहीं है...' शव की तलाश जारी

मंजरी फडनीस ने मीडिया से बात करते हुए बेहद भावुक लहजे में कहा, 'हमें फिलहाल इस बात का कोई अंदाजा नहीं है कि उस वक्त वह जीवित बचा था या नहीं. हम अभी इस उम्मीद में उसके शव की तलाश कर रहे हैं कि कम से कम उसका अंतिम संस्कार तो सम्मानजनक तरीके से हो सके. लेकिन जो हालात हैं, उन्हें देखकर साफ है कि वह अब इस दुनिया में नहीं रहा. मंजरी के लिए यह स्वीकार कर पाना बेहद मुश्किल हो रहा है कि जिस बेजुबान को उन्होंने सालों तक अपने बच्चे की तरह पाला, उसका अंत इतना दर्दनाक और खौफनाक होगा.

साल 2019 से था माइकी और मंजरी का गहरा नाता

मंजरी ने माइकी के साथ अपने जुड़ाव की पुरानी यादों को ताजा करते हुए बताया कि उनका और माइकी का रिश्ता कितना पुराना और अटूट था. यह बात साल 2019-20 के आसपास की है, जब कोरोना महामारी के दौर में पूरी दुनिया घरों में कैद थी. उसी दौरान माइकी अपने एक दूसरे डॉगी साथी 'चार्ली' के साथ भटकते हुए मंजरी की सोसाइटी में आया था. माइकी ने मंजरी के फ्लैट की सीढ़ियों के पास ही अपना ठिकाना बना लिया था. मंजरी जब भी घर से बाहर निकलतीं, माइकी अपनी पूंछ हिलाते हुए उनके पास आ जाता. मंजरी उसके साथ खेलतीं, उसे खाना खिलातीं और उसका पूरा ख्याल रखती थी. लेकिन अब वह माइकी की मौत से टूट चुकी हैं.

bollywood
अगला लेख