Begin typing your search...

Cannes 2026 में छा गया Aishwarya Rai का सेकंड लुक, वाइट फेदर टक्सीडो में रेड कार्पेट पर लूटी महफिल

कान्स के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय का सफेद फेदर टक्सीडो लुक इंटरनेट पर छा गया. चमकदार सीक्विन, फेदर बोआ और ग्लैमरस मेकअप ने उनके लुक को बेहद रॉयल बना दि

Cannes 2026 में छा गया Aishwarya Rai का सेकंड लुक, वाइट फेदर टक्सीडो में रेड कार्पेट पर लूटी महफिल
X
( Image Source:  X: @BibaswanM )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Updated on: 24 May 2026 10:18 AM IST

कान्स फिल्म फेस्टिवल के 79वें लास्ट डे सेरेमनी में ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) ने एक बार फिर पूरी दुनिया को अपना दीवाना बना दिया. इस बार उन्होंने जो लुक चुना, वो बेहद स्टाइलिश था. वाइट कलर की चमक, पंखों का जादू और परफेक्ट टेलरिंग... देखते ही मन मोह लिया. कान्स की रेड कार्पेट पर जब वो चमकती हुई पहुंचीं, तो फोटोग्राफरों के कैमरे उनके लिए पागल हो गए. ऐश्वर्या ने इस खास मौके के लिए एकदम यूनिक ऑल-व्हाइट लुक चुना. ये कोई साधारण वाइट ड्रेस नहीं थी, बल्कि फेदर डिटेल्स वाला शानदार लेयर्ड टक्सीडो था. इसमें फेदर बोआ और खूबसूरत हेयरस्टाइल ने पूरे लुक को और भी ग्लैमरस बना दिया. साउथ फ्रांस की इस रात में ऐश्वर्या सच में कान्स की रानी लग रही थी.

ये लुक था बिल्कुल खास!

ऐश्वर्या ने कान्स के रेड कार्पेट पर पहले भी कई बार सफेद रंग की खूबसूरत ड्रेसेस पहनी हैं, लेकिन इस बार का टक्सीडो लुक उनके अब तक के सबसे बेहतरीन लुक्स में से एक है. ये आउटफिट मशहूर चीनी डिजाइनर चेनी चान ने खासतौर पर ऐश्वर्या के लिए डिजाइन किया था. स्टाइलिंग का जिम्मा संभाला था स्टाइलिस्ट मोहित राय और उनकी टीम ने. ज्वेलरी की चमक यूके की फेमस हसनजादेह ज्वैलरी से आई थी. चेनी चान ने वोग मैगजीन को दिए इंटरव्यू में बताया, 'मेरे लिए वाइट कलर सबसे स्ट्रांग कलर्स में से एक है, खासकर जब ऐश्वर्या इसे पहनती हैं. ये लुक मुझे उनकी फिल्म ताल, 'मोहब्बतें' और 'देवदास' के शानदार सिनेमाई लुक्स की याद दिलाता है.'

आउटफिट का हर डिटेल था कमाल का

इस टक्सीडो में सबसे पहले नजर आता था चमकदार सीक्वेंस से सजा हुआ ब्लेजर. ब्लेजर के सामने क्रिस्टल जड़े हुए बटन लगे थे, जो हर मूवमेंट के साथ चमक उठते थे. लैपल पर खूबसूरत लेयरिंग, पैडेड शोल्डर्स, फुल लंबाई वाली स्लीव्स, कफ पर लेस की ट्रिमिंग और हेम पर पिन-अप डिटेलिंग... हर छोटी-छोटी चीज को बेहद फाइन तरीके से तैयार किया गया था. ब्लेजर की कसी हुई कमर ने ऐश्वर्या की खूबसूरती को और निखार दिया. ब्लेजर के अंदर उन्होंने मैचिंग सफेद बस्टियर पहना था, जिसकी लेस कढ़ाई ब्लेजर से हल्की-हल्की झांक रही थी. ये लेयर्ड लुक बहुत स्टाइलिश लग रहा था. नीचे उन्होंने सिल्वर सीक्विन वाली फ्लेयर्ड पैंट पहनी थी, जो चलते वक्त बहुत खूबसूरत ढंग से लहरा रही थी. सबसे अनोखा टच था टिकाऊ पंखों वाला बोआ और बिल्ली के कान वाले शॉल का इस्तेमाल. इन दोनों ने क्लासिक टक्सीडो को सिनेमाई और फैंटसी वाला रूप दे दिया. ये छोटा-सा बदलाव पूरे लुक को यादगार बना गया.

मेकअप, हेयर और एक्सेसरीज़

ऐश्वर्या और मोहित राय ने बाकी चीजों को जानबूझकर सिंपल रखा ताकि सफेद टक्सीडो की चमक सबसे ज्यादा नजर आए. उन्होंने सफेद पीप-टो पंप्स पहने और हाथों में हीरे जड़ी अंगूठियां डाली. बालों को बरगंडी शेड में रंगा गया था. साइड पार्टिंग के साथ खुले बालों को खूबसूरत ब्लोआउट वेव्स दिया गया था. ये हेयरस्टाइल पहले से कहीं ज्यादा आकर्षक लग रहा था. मेकअप भी ग्लैमरस था ग्लॉसी डार्क प्लम लिपस्टिक, फेदर्ड आइब्रो, डीप ब्लैक विंग्ड आईलाइनर, मस्कारा वाली घनी पलकें, शिमरी आईशैडो, गालों पर हल्का रूज, शिमरिंग हाइलाइटर और सॉफ्ट ब्रॉन्जर का परफेक्ट कॉम्बिनेशन. पूरा लुक क्लासी और मॉडर्न दोनों था.

bollywood
अगला लेख