दुनिया बहुत दिखावटी है! Cannes 2026 में Aishwarya Rai Bachchan का दमदार मैसेज; यंग एक्टर्स को दी बड़ी सलाह
कान्स 2026 के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय बच्चन की शानदार एंट्री ने फैंस को खुश कर दिया. इस दौरान उन्होंने युवा कलाकारों को जिंदगी, संघर्ष और क्रिएटिविटी को लेकर खास सलाह दी.
Cannes 2026: देश-विदेश के लाखों फैंस कई दिनों से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. आखिरकार, पिछले शुक्रवार को बॉलीवुड की ग्लोबल आइकॉन ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 के रेड कार्पेट पर पहुंची. उनकी खूबसूरत और शानदार एंट्री ने फेस्टिवल में धूम मचा दी. शनिवार को क्लोजिंग सेरेमनी में भी वे रेड कार्पेट पर नजर आईं और अपनी अपीयरेंस से सबका मन मोह लिया. कान्स जैसे जाने माने फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या जब यंग और एंबिशियस फीमेल एक्ट्रेस को सलाह देने के लिए कहे गए, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए बहुत ही गहरी बातें कहीं. उन्होंने कहा, 'एक कलाकार के रूप में मैं ईमानदारी से कह सकती हूं कि मुझे हर दिन एक नया दिन लगता है. आप सब अभी अपनी क्रिएटिविटी की इस खूबसूरत यात्रा पर आगे बढ़ रही हैं. जब आपको माइक थमाकर सलाह मांगी जाती है, तो यह गर्व की बात है. लेकिन साथ ही यह याद दिलाता है कि आप अभी भी मेहनत और संघर्ष के रास्ते पर हैं.'
ऐश्वर्या का स्ट्रांग मैसेज
ब्रूट इंडिया को दिए गए एक खास इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने कहा, 'मैं आप सभी के प्यार और स्पोर्ट के लिए दिल से आभारी हूं. आपकी सराहना मिलना बहुत अच्छा लगता है. लेकिन कला की दुनिया हो या कोई भी दूसरा क्षेत्र, हर व्यक्ति की यात्रा पूरी तरह से पर्सनल होती है. आपके अपने अनुभव ही आपको आगे बढ़ाएंगे और सही रास्ता दिखाएंगे.' उन्होंने साफ शब्दों में बताया कि 'सही और गलत' जैसी कोई चीज नहीं होती. यह सब खोज की यात्रा का हिस्सा है. ऐश्वर्या ने युवा कलाकारों से कहा, 'बाहर निकलो, अपने पैशन को ढूंढो और अपने फैसलों पर डटे रहो. सबसे पहले तुम्हें खुद का सबसे अच्छा दोस्त बनना होगा. क्योंकि जीवन में तुम्हें अपने साथ खुद ही चलना है. आज की दुनिया में बहुत कुछ बनावटी हो गया है. ऐसे में दूसरों के हालात देखकर या दिखावे पर ध्यान मत दो.'
कहां चूक रहे हैं युवा कलाकार?
ऐश्वर्या ने आज की इस आर्टिफिशियल दुनिया पर अफसोस भी जताया. उन्होंने कहा कि आजकल के युवा कलाकार अक्सर क्रिएटिविटी काम के जरिए आत्म-खोज और स्पिरिचुअल सटिस्फैक्शन से वंचित रह जाते हैं. इसमें एन्जॉयमेंट नहीं है, मैजिक नहीं है और न ही अपनी रियल कैपेबिलिटीज को जानने का मौका मिलता है. आपको अपनी लाइफ एक्सप्लोर-एक्सपीरियंस करना चाहिए फिर उस एक्सपीरियंस को अपनी आर्ट में शामिल करना चाहिए, इसलिए अपनी लाइफ में हमेशा ईमानदार और सच्चे रहे. उन्होंने उभरते कलाकारों को एक अच्छी सलाह यह भी दी कि हमेशा जीवन के स्टूडेंट्स बने रहें. जिज्ञासु रहें, सीखते रहें...जीवन की यात्रा में बाकी सब चीजें अपने आप सही समय पर जगह बना लेंगी. सबसे जरूरी है कि आप अपनी यात्रा को पूरी तरह से जिएं.'
कान्स पहुंचने को लेकर थी अटकलें
ऐश्वर्या का कान्स में आना आसान नहीं था. कई हफ्तों से सोशल मीडिया पर उनकी एब्सेंस को लेकर चर्चाएं और अटकलें चल रही थीं. ये अटकलें 10 मई से शुरू हुईं, जब लॉरियल पेरिस ने एक प्रमोशन वीडियो जारी किया. वीडियो में कान्स के एक होटल के बाहर बड़े-बड़े प्रमोशन बैनर लगाए जा रहे थे. उसमें आलिया भट्ट, वियोला डेविस, ईवा लोंगोरिया और हेलेन मिर्रेन जैसी हस्तियां नजर आईं, लेकिन ऐश्वर्या का नाम या चेहरा नहीं दिखा. इससे उनके फैंस काफी निराश हुए और सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे. एक फॉलोअर ने लॉरियल को टैग करते हुए पूछा कि ऐश्वर्या कहां हैं?. उन्होंने लिखा कि कान्स ही ऐसा दुर्लभ मौका होता है जब लोग उन्हें करीब से देख पाते हैं. ब्रांड ने जवाब दिया, 'हर साल, हर कान्स में, वह कभी नहीं चूकतीं.' और आखिरकार ऐश्वर्या ने अपनी अपीयरेंस से सभी अटकलों को खत्म कर दिया. ऐश्वर्या राय बच्चन न सिर्फ अपनी खूबसूरती और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं, बल्कि अपनी समझदारी भरी बातों और पॉजिटिव सोच के लिए भी फेमस हैं.




