बेरूत पर इजरायल का हमला शुक्रवार सुबह इजरायल ने... ... Aaj ki Taaza Khabar: 'PM Modi और मैं दो ऐसे व्यक्ति, जो काम को देते हैं अंजाम', जंग के बीच ट्रंप का बयान

बेरूत पर इजरायल का हमला

शुक्रवार सुबह इजरायल ने बेरूत पर जोरदार हमला किया. इसको लेकर लेबनानी मीडिया ने बताया कि शुक्रवार तड़के इजरायली हमले में बेरूत के दक्षिणी उपनगरों को निशाना बनाया गया. एएफपी संवाददाताओं ने हिजबुल्लाह के गढ़ में कई विस्फोटों की आवाज सुनी, जिसे इजरायल 2 मार्च को युद्ध शुरू होने के बाद से लगातार निशाना बनाता रहा है. एएफपी टीवी फुटेज में हमले के बाद इलाके से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया. हालांकि इजरायल ने पहले भी इस जिले के लिए व्यापक निकासी चेतावनी जारी की थी, लेकिन शुक्रवार तड़के हुए हमले से पहले कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई थी.

Update: 2026-03-27 03:25 GMT

Linked news