लेबनान में गाजा पट्टी जैसे मॉडल को लागू करना चाहते... ... Aaj ki Taaza Khabar: Israel ईरान सरकार से जुड़े ढांचों को बना रहा निशाना
लेबनान में गाजा पट्टी जैसे मॉडल को लागू करना चाहते हैं नेतन्याहू
इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सेना को दक्षिणी लेबनान में अपनी कार्रवाई और बढ़ाने का आदेश दिया है. एक वीडियो बयान में उन्होंने कहा, “मैंने मौजूदा सुरक्षा बफर ज़ोन को और विस्तार देने के निर्देश दिए हैं. हम इज़राइल के उत्तरी इलाके की स्थिति को पूरी तरह बदलने के लिए प्रतिबद्ध हैं.” उन्होंने यह भी संकेत दिया कि वे यहां गाज़ा पट्टी जैसे मॉडल को लागू करना चाहते हैं.
Update: 2026-03-30 02:29 GMT