पश्चिम एशिया के हालात पर भारत-सऊदी के बीच चर्चा,... ... Aaj ki Taaza Khabar: पश्चिम एशिया के हालात पर भारत-सऊदी के बीच चर्चा, एस जयशंकर ने की सऊदी विदेश मंत्री से बातचीत- पढ़ें 15 मार्च की बड़ी खबरें

पश्चिम एशिया के हालात पर भारत-सऊदी के बीच चर्चा, एस जयशंकर ने की सऊदी विदेश मंत्री से बातचीत

भारत के विदेश मंत्री Subrahmanyam Jaishankar ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव और हालात को लेकर सऊदी अरब के विदेश मंत्री Faisal bin Farhan Al Saud से बातचीत की. डॉ. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात उनकी सऊदी विदेश मंत्री के साथ टेलीकॉन्फ्रेंस पर चर्चा हुई. इस बातचीत के दौरान पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और उससे जुड़े ताजा घटनाक्रम पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. भारत और सऊदी अरब के बीच यह बातचीत ऐसे समय हुई है जब पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार कूटनीतिक प्रयास किए जा रहे हैं.

Update: 2026-03-15 15:27 GMT

Linked news